फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: फडणवीस का दावा, 120 देश चाहतें है पीएम मोदी उनका नेतृत्व करें, वैश्विक मोर्चे पर उनकी आवाज बनें

Mon, 19 Jun 2023 10:16 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, मुंबई।

सार

फडणवीस ने दावा किया कि 120 देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने एक प्रस्ताव पारित कर पीएम मोदी से उनका नेतृत्व करने को कहा। उन्होंने उनसे वैश्विक मोर्चे पर उनकी आवाज बनने को कहा। यह मान्यता हमारे देश के नेता को मिली है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस। - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब@Dev_Fadnavis
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नौ साल पूरे होने पर ठाणे जिले के कल्याण में एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को रैली को संबोधित करते हुए दावा किया कि 120 देशों के राष्ट्राध्यक्ष और सरकार चाहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनका नेतृत्व करें और वैश्विक मोर्चे पर उनकी आवाज बनें। 

विज्ञापन


फडणवीस ने दावा किया कि 120 देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने एक प्रस्ताव पारित कर पीएम मोदी से उनका नेतृत्व करने को कहा। उन्होंने उनसे वैश्विक मोर्चे पर उनकी आवाज बनने को कहा। यह मान्यता हमारे देश के नेता को मिली है। हालांकि, फडणवीस ने अपने संबोधन के दौरान प्रस्ताव या इसमें शामिल देशों के बारे में कोई विवरण नहीं दिया।

यह संयोग है कि भारत ने इस साल जनवरी में 'वॉयस ऑफ द गोबल साउथ समिट' नामक दो दिवसीय आभासी विशेष शिखर सम्मेलन की मेजबानी की थी, जिसमें 120 विकासशील देशों की भागीदारी देखी गई थी। अधिकारियों ने उस समय कहा था कि इस शिखर सम्मेलन का विषय 'आवाज की एकता, उद्देश्य की एकता' था, जो पीएम मोदी के 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास' (समावेशी, विकास, आत्मविश्वास और सभी के प्रयास) के दृष्टिकोण से प्रेरित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें