फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में भाजपा की जीत पर बोले देवेंद्र फडणवीस, कहा- मोदी के विश्वास की प्रतीक

Wed, 11 Nov 2020 08:00 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि बिहार में भाजपा ने 110 सीटों पर चुनाव लड़कर 74 सीटें जीतीं और जीत का यह औसत 67 फीसदी है। उन्होंने कहा कि बिहार में मिली जीत से महाराष्ट्र के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ हमारे समर्थक उत्साहित हैं...
विज्ञापन
Devendra Fadnavis - फोटो : Amar Ujala (File)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में भाजपा के चुनाव प्रभारी व महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि प्रदेश की जनता ने राजग को बहुमत देकर यह साफ कर दिया कि वे जंगलराज नहीं विकास चाहते हैं। बिहार में भाजपा की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत का प्रतीक है। इसके लिए बिहार की जनता का अभिनंदन करता हूं।

विज्ञापन


देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि बिहार में भाजपा ने 110 सीटों पर चुनाव लड़कर 74 सीटें जीतीं और जीत का यह औसत 67 फीसदी है। उन्होंने कहा कि बिहार में मिली जीत से महाराष्ट्र के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ हमारे समर्थक उत्साहित हैं। फडणवीस ने बुधवार को कहा कि बिहार चुनाव से मैंने काफी कुछ सीखा है। उन्होंने कहा, भले ही भाजपा को ज्यादा सीट मिली हैं पर नीतीश कुमार ही बिहार के मुख्यमंत्री होंगे।

शिवसेना सांसद राउत के बयान पर पलटवार करते हुए फडणवीस ने कहा कि बिहार में भाजपा ही मैन ऑफ द मैच है। फडणवीस ने कहा कि शिवसेना भी बिहार में विधानसभा का चुनाव लड़ने गई थी। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे स्टार प्रचारकों में शामिल थे, लेकिन शिवसेना को वहां नोटा से भी कम वोट मिले हैं। फडणवीस ने कहा कि फिलहाल, राष्ट्रीय राजनीति में जाने की कोई योजना नहीं है। लेकिन महाराष्ट्र में बदलाव के सवाल को चालाकी से टाल दिया। उन्होंने कहा, फिलहाल  हम विपक्ष की भूमिका मजबूती के साथ निभा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें