फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरद पवार के घर पर हमले का मामला: फडणवीस बोले- पुलिस और खुफिया एजेंसी की बड़ी चूक, जांच जरूरी

Sat, 09 Apr 2022 02:43 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम के 100 से अधिक कर्मचारियों ने शरद पवार के बंगले पर अचानक हमला बोल दिया था। जिस समय यह घटना हुई, शरद पवार घर पर ही मौजूद थे।
विज्ञापन
भाजपा नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राकांपा प्रमुख शरद पवार के आवास पर हुए हमले को भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने बड़ी चूक बताया है। उन्होंने कहा कि, यह पुलिस विभाग और खुफिया एजेंसियों की एक बड़ी विफलता थी, इसकी जांच की जानी चाहिए।

विज्ञापन


दरअसल, अपनी मांगों को लेकर महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम के 100 से अधिक कर्मचारियों ने शरद पवार के बंगले पर अचानक हमला बोल दिया था। जिस समय यह घटना हुई, शरद पवार घर पर ही मौजूद थे। इस दौरान पवार की बेटी व लोकसभा सदस्य सुप्रिया सुले ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। विरोध प्रदर्शन के बाद पवार ने कहा कि आक्रोशित एमएसआरटीसी कार्यकर्ताओं को एक नासमझ नेतृत्व द्वारा गुमराह किया गया था।

 

ममता बनर्जी ने भी की हमले की निंदा 
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी शरद पवार के आवास पर हुए हमले की निंदा की। ममता बनर्जी ने ट्वीट किया कि, भारत की सबसे वरिष्ठ राजनीतिक हस्तियों में से एक, शरद पवार के आवास पर हुए हमले की निंदा करती हूं। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के बयान का स्वागत करती हूं। दरअसल, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पुलिस को हमले के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसके बाद राज्य पुलस ने 107 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें