फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: विधायकों-सांसदों के शिंदे सेना छोड़ने के बयान पर फडणवीस का पलटवार, कहा- पूरा ठाकरे गुट असंतुष्ट

Tue, 30 May 2023 02:35 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

शिंदे गुट के नेता शंभूराज देसाई कहा कि क्या विनायक राउत भविष्य देख सकते हैं? क्या वह फेस-रीडिंग जानते हैं? वह कुछ भी कहते हैं उसका कोई तथ्य नहीं होता।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले कुछ सालों में महाराष्ट्र की राजनीति ने काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं। एमवीए गठबंधन की सरकार में फूट के बाद शिवसेना को लेकर खूब लड़ाई हुई। अब खबर सामने आई कि 22 विधायक, नौ सांसद शिंदे की शिवसेना छोड़ना चाहते हैं, इसके बाद राजनीतिक गलियारों में खूब हल्ला मचा हुआ है। वहीं अब इस बयान पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम फडणवीस और शिंदे गुट के नेता शंभूराज देसाई का बयान सामने आया है। फडणवीस ने कहा कि पूरा ठाकरे गुट असंतुष्ट है। जिस तरह का असंतोष वहां है, वैसा और कहीं नहीं है।

विज्ञापन

विनायक राउत अपना बयान वापस नहीं लेते तो हम कानूनी कार्रवाई करेंगे
साथ ही सभी दावों को खारिज करते हुए महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और शिंदे गुट के नेता शंभूराज देसाई कहा कि क्या विनायक राउत भविष्य देख सकते हैं? क्या वह फेस-रीडिंग जानते हैं? वह कुछ भी कहते हैं उसका कोई तथ्य नहीं होता। आगे उन्होंने कहा कि सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में हम अच्छा काम कर रहे हैं। विनायक राउत इस तरह की बातें कहते रहते हैं, हम उन पर ध्यान नहीं देते हैं। आगे कहा कि विनायक राउत ने मेरे बारे में भी इसी तरह के बयान दिए हैं। एक दिन पहले मैंने उन्हें दो दिन का समय दिया था। मैंने अपने कानूनी सलाहकार से बात की है। अगर वह मेरे खिलाफ अपना बयान वापस नहीं लेते हैं, तो वह खुद को कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रखें। 


शिंदे गुट के 22 विधायक और 9 सांसद विनायक राउत के संपर्क में
उद्धव शिवसेना के सांसद विनायक राउत ने बड़ा दावा किया। उन्होंने सोमवार को कहा कि शिंदे शिवसेना के 22 विधायक और नौ सांसद पार्टी छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं। विनायक राउत ने दावा किया कि शिंदे शिवसेना के 13 में से 9 सांसद उद्धव ठाकरे की शिवसेना के संपर्क में हैं! राउत ने ये भी कहा कि शिंदे शिवसेना के सांसद इसलिए नाराज हैं क्योंकि उनके काम नहीं किए जा रहे हैं और साथ ही उन्हें तिरस्कार भी झेलना पड़ रहा है और उनकी बात नहीं मानी जा रही है।
विज्ञापन


विनायक राउत का यह दावा शिंदे शिवसेना के सांसद गजानन कीर्तिकर के उस बयान के बाद आया है, जिसमें कीर्तिकर ने कहा था कि भाजपा  द्वारा शिंदे शिवसेना की अवहेलना की जा रही है और एनडीए का हिस्सा होने के बावजूद उन्हें उचित सम्मान नहीं मिल रहा है।

कानूनी कार्रवाई करेंगे शंभुराजे देसाई
विनायक राउत ने दावा किया कि महाराष्ट्र सरकार के मंत्री शंभुराजे देसाई ने 15 दिन पहले उद्धव ठाकरे को संदेश भेजकर मिलने की इच्छा जताई थी। राउत ने कहा कि देसाई इस बारे में बात करना चाहते हैं कि वह कितनी घुटन महसूस कर रहे हैं। हालांकि देसाई ने ठाकरे को संदेश भेजने की बात को खारिज कर दिया है और कानूनी कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें