25 जनवरी को कश्मीर में आतंकी हमला करने की साजिश में शामिल होने की आशंका मे एक लड़की को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस का कहना था कि वो आतंकी संगठन ISIS ज्वाइन करना चाहती थी। इस मामले अब एक नया मोड़ आ गया है। लड़की ने अपने हाल ही के बयान में कहा है कि वो सोशल नेटवर्किंग के माध्यम से एक लड़के के करीब आई और वो उससे शादी करना चाहती थी।
एक वरिष्ठ एटीएस अधिकारी ने नाम न छापने का अनुरोध करते हुए पुलिस ने कहा, "हम कश्मीर के बिजबहेरा में लड़की की मौजूदगी से अवगत थे। जम्मू और कश्मीर पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया क्योंकि उन्हें पुख्ता जानकारी थी कि वह वहां आत्मघाती बम विस्फोट कर सकती है। हमारी जांच से पता चला है कि लड़की की मां ने 15 दिन पहले कश्मीर में उसे ड्रॉप किया था। इस केस में हमने लड़की की मां और उसके परिवार के सदस्यो को भी जांच में शामिल होने का अनुरोध किया था लेकिन उन्होंने विभिन्न कारणों से लड़की की जानकारी साझा करने से इनकार कर दिया है। "
वरिष्ठ एटीएस अधिकारी ने कहा, 'हमने जानकारी एकत्र की थी कि लड़की नर्सिंग कोर्स कर रही है और वो साथ ही ISIS के संपर्क में थी। युवाओं को उन्मूलन पर एटीएस अधिकारी ने कहा कि मामले में, लड़की अत्यधिक प्रभावित थी और इसलिए हम उसकी मानसिकता को बदल नहीं सके। साथ ही हम हम उसके खिलाफ मामला दर्ज नहीं करना चाहते थे इसलिए हमें इस लड़की की मूवमेंट को रोकना थोड़ा मुश्किल हो गया था।
कश्मीर रेंज के एडीजी मुनीर खान ने कहा है कि, हमने कुछ सुरागों पर काम किया और लड़की को हिरासत में लिया। हम उससे पूछताछ कर रहे हैं कि क्या वह एक आत्मघाती हमलावर थी या नहीं। आतंकवादी संगठनों द्वारा युवाओं की भर्ती पर एडीजी ने कहा कि, आतंकवादी संगठन पढ़े-लिखे लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं। ऐसे में हम इन युवाओं की राह को न भटकने देने का भरसक प्रयास कर रहे हैं।