फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम कर गया देशी जुगाड़: थ्रेशर की हवा से बारातियों का स्वागत, आईएएस अधिकारी ने कहा- 'गजब का आइडिया'

Thu, 12 May 2022 12:16 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हाे रहा है। इसमें गर्मी दूर भगाने के लिए शादी समारोह में थ्रेशर का सहारा लिया गया। थ्रेशर को तंबू के एंट्री गेट पर लगाया गया। 
विज्ञापन
शादी में थ्रेशर का का प्रयोग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैज्ञानिक आविष्कारों में अंग्रेज भले ही हमसे आगे हों, लेकिन देशी जुगाड़ में वे हमारे आस-पास भी नहीं टिकटे। जुगाड़ के दम पर भारतीय लोग क्या कुछ नहीं बना डालते। गर्मी हो या सर्दी भारतीय लोग हर मौसम में कुछ न कुछ जुगाड़ ढूंढ ही लेते हैं। गर्मियों में देशी तरीके से बनाया गया ऐसी हो या सर्दियों में देशी गीजर, भारत के लोग हर चीज में माहिर हैं। ऐसा ही एक जुगाड़ फिर सामने आया है, जहां एक शादी में चुभती-जलती गर्मी दूर भगाने के लिए थ्रेशर मशीन का सहारा लिया गया। 

विज्ञापन


गर्मी के बीच शादियों का सीजन 
दरअसल, उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। कई जगहों पर पारा 40 डिग्री से भी ऊपर पहुंच रहा है। ऐसे में शादियों के सीजन में गर्मी से  निजात पाने के लिए हर कोई नए-नए तरीके अपना रहा है। 

गर्मी दूर भगाने के लिए लगाई थ्रेशर मशीन 
इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने इस वीडियो को ट्विटर पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है थ्रेशर की हवा से बारातियों का स्वागत, गजब का आइडिया। इस वीडियो में तंबू के एंट्री गेट पर थ्रेशर मशीन को लगाया गया है। इसके नीचे पानी की व्यवस्था की गई है, जिससे हवा ठंडी आए। कई लोग थ्रेशर मशीन के सामने सेल्फी खींचते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें