फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देसी जुगाड़: एफ1 रेसिंग कार जैसी गाड़ी से शख्स बेचता है दूध, आनंद महिंद्रा बोले- मुझे इससे मिलना है 

Fri, 29 Apr 2022 10:01 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

खास बात यह है कि यह शख्स इस गाड़ी से दूध की सप्लाई करता है। यही वजह है कि आनंद महिंद्रा भी इसे शेयर करने पर मजबूर हो गए। 
विज्ञापन
देसी एफ1 रेसिंग कार - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उद्योगपति और महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद आनंद महिंद्रा अक्सर ऐसे वीडियो शेयर करते हैं जिसके जरिए वह आम आदमी के अनोखे इनोवेशन को दुनिया के सामने लाते हैं। महिंद्रा ने शुक्रवार को भी इसी तरह का एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। 

विज्ञापन


यह वीडियो एक जुगाड़ वाली गाड़ी का है और इसका लुक एफ1 रेसिंग कार जैसा है। ड्राइवर भी उसी अंदाज में इस गाड़ी को स्पीड से चला रहा है। खास बात यह है कि यह शख्स इस गाड़ी से दूध की सप्लाई करता है। यही वजह है कि आनंद महिंद्रा भी इसे शेयर करने पर मजबूर हो गए। 

इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, ये जो गाड़ी है, मुझे लगता है कि ये सड़क नियमों का पूरा पालन नहीं करता होगा। लेकिन मुझे उम्मीद है कि उसका जुनून ये सब करवाता होगा। लंबे समय बाद ऐसी अच्छी चीजें देखने को मिली हैं। मैं इस रोड वॉरियर से मिलना चाहता हूं।   
विज्ञापन




इस वीडियो में युवक एफ1 रेस जैसी कार को सड़क पर तेजी से चला रहा है। कार बिल्कुल एफ1 रेसर जैसी दिख रही है, जिसके आगे दो बड़े-बड़े पहिए हैं और पीछे एक पहिया है। हालांकि देखने वालों के लिए ये वीडियो इसलिए मजेदार है कि युवक इस जुगाड़ गाड़ी से डेयरी का कारोबार करता है, यानी इससे दूध की सप्लाई करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें