2022 Exit Poll: पांचों राज्यों का एग्जिट पोल
- फोटो : Amar Ujala
देश के पांच राज्य उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में मतदान खत्म हो चुके हैं और सभी राज्यों के एग्जिट पोल आ चुके हैं। हजारों उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद है और 10 मार्च को इसका खुलासा होगा। पांचों राज्यों में सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश है और यहां की राजनीति केन्द्र की राजनीति में भी अहम भूमिका रखती है। उत्तर प्रदेश के एग्जिट पोल पर सभी की नजरें बनी होंगी। पिछले चुनाव में भाजपा ने शानदार जीत हासिल की थी और योगी आदित्यनाथ यहां के मुख्यमंत्री बने हुए हैं।
देशबन्धु के एग्जिट पोल के मुताबिक उत्तर प्रदेश में सपा को बहुमत मिल सकता है। सपा को 228-244 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, उत्तराखंड, गोवा और पंजाब में कांग्रेस की सरकार बन सकती है। मणिपुर में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर हो सकती है। यहां हम बता रहे हैं कि देशबन्धु के सर्वे में किस राज्य में किस पार्टी को कितनी सीट मिली है और कहां किसकी सरकार बन सकती है।