देश के पांच राज्य उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में मतदान खत्म हो चुके हैं और सभी राज्यों के एग्जिट पोल आ चुके हैं। हजारों उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद है और 10 मार्च को इसका खुलासा होगा। पांचों राज्यों में सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश है और यहां की राजनीति केन्द्र की राजनीति में भी अहम भूमिका रखती है। उत्तर प्रदेश के एग्जिट पोल पर सभी की नजरें बनी होंगी। पिछले चुनाव में भाजपा ने शानदार जीत हासिल की थी और योगी आदित्यनाथ यहां के मुख्यमंत्री बने हुए हैं। यहां हम बता रहे हैं कि रिपब्लिक भारत के सर्वे में किस राज्य में किस पार्टी को कितनी सीट मिली है और कहां किसकी सरकार बन सकती है।