फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायुसेना के उप प्रमुख को दुर्घटनावश लगी गोली, दिल्ली के सैन्य अस्पताल में भर्ती

Thu, 27 Sep 2018 01:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय वायुसेना के उप प्रमुख एयर मार्शल एस बी देव की जांघ में बुधवार को गोली लग गई। सूत्रों ने कहा कि ऐसा समझा जा रहा है कि उनके ही हाथों से दुर्घटनावश चली गोली जांघ में लग गई। उन्होंने कहा कि एयर मार्शल को फौरन दिल्ली में सैन्य अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी सर्जरी की गई। उनकी हालत स्थिर है।
विज्ञापन


उन्होंने जुलाई में वायुसेना उप प्रमुख का पदभार संभाला था। एयर मार्शल देव ने फाइटर पायलट के तौर पर 15 जून 1979 में वायुसेना में कमीशन लिया था। वह नेशनल डिफेंस अकादमी और डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन के पूर्व छात्र रहे हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें