फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजनीकांत के प्रशंसकों का प्रदर्शन, अभिनेता से राजनीति में आने की मांग की

Mon, 11 Jan 2021 12:03 AM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, चेन्नई
विज्ञापन
रजनीकांत - फोटो : ANI
विज्ञापन

रजनीकांत के कई प्रशंसकों ने रविवार को प्रदर्शन किया और कहा कि अभिनेता को राजनीति में आना चाहिए। कुछ दिन पहले रजनीकांत ने राजनीति में आने से इनकार किया था जिसके बाद बड़ी संख्या में अभिनेता के समर्थक वेल्लुवर कोट्टम में जमा हुए। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने ‘‘वा थलैवा वा’’ (आओ नेता आओ) के नारे लगाते हुए रजनीकांत से राजनीतिक सफर शुरू करने का अनुरोध किया जैसा कि उन्होंने पूर्व में आश्वासन दिया था।

विज्ञापन


राज्य के विभिन्न भागों से आए रजनीकांत के कई प्रशंसकों ने प्रदर्शन के दौरान अभिनेता को अच्छे स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान रजनीकांत की फिल्मों के कुछ चर्चित गीत भी बजाए गए।

रजनीकांत ने पूर्व में कहा था कि वह जनवरी 2021 में अपनी राजनीतिक पार्टी की शुरुआत करेंगे। हालांकि, पिछले साल 29 दिसंबर को उन्होंने कहा कि वह अपने स्वास्थ्य के मद्देनजर राजनीति में प्रवेश नहीं करेंगे। उन्हें पिछले दिनों हैदराबाद में शूटिंग के दौरान अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।
विज्ञापन


अभिनेता के फैसले से उनके प्रशंसक निराश हो गए और उस दिन भी कुछ लोगों ने यहां उनके आवास के बाहर प्रदर्शन करते हुए उनसे फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें