मायावती ने प्रधानमंत्री द्वारा करावए गए सर्वे को फर्जी करारा दिया। साथी ही उन्होंनें प्रधानमंत्री को चुनौती देते हुए कहा है कि "अगर प्रधानमंत्री में हिम्मत है तो लोकसभा भंग करवाए और देश में फिर से चुनाव करवाएं। वही सही सर्वे होगा।" मायावती ने आज संसद के बाहर ये बात तब कही जब मी़डिया की खबरों में प्रधानमंत्री द्वारा 'नरेद्र मोदी एप' का सर्वे सामने आया।
आपको बता दें कि मंगलावर को प्रधानमंत्री ने नोटबंदी को लेकर जनता से राय जानने के लिए 'नरेद्र मोदी एप' पर अपनी प्रक्रिया देने को कहा था। जिसके बाद लगभग 93% लोगों ने नोटबंदी पर प्रधानमंत्री के फैसले का समर्थन किया है। पीएम ने अपने सर्वे में जनता से दस सवाल किए थे। जिसमें भ्रष्टाचार से लेकर कालेधन और 500-1000 रूपए के नोट से जुड़़े मुख्य सवाल शामिल थे।
प्रधानमंत्री ने 8 नवंबर को पुरे देश में 500 और 1000 रूपए को नोट को बंद करने की घोषणा की थी। जिसके बाद से संसद से लेकर पूरे देश में विपक्ष एक जुट हो गया है। वहीं पैसों को लेकर आम जनता को भी खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बैंकों और एटीएम के आगे लंबी लाईनों ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी है, जिसके कारण पूरे देश में लगभग 70 के करीब लोगों के जान भी जा चुकी है।