फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदीः पति की मौत के बाद महिला ने PM के खिलाफ दी तहरीर, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 24 Nov 2016 09:11 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गंजडुंडवारा (कासगंज)
विज्ञापन
विज्ञापन
पति की मौत के लिए नोटबंदी और प्रधानमंत्री, रिजर्व बैंक के गवर्नर व बैंक प्रबंधक को जिम्मेदार ठहराते हुए थाने पर दी गई महिला की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि मृतक की पत्नी ने जो आरोप लगाए है, उनमें कितनी सच्चाई है। पुलिस का कहना है कि वह पढ़ी लिखी नहीं है और उसने तहरीर पर अंगूठा लगाया है, यह जानने की भी कोशिश की जा रही है कि किसी उकसावे या बहकावे में आकर तो उसने अंगूठा नहीं लगा दिया।
विज्ञापन


गत 16 नवंबर की रात गंजडुंडवारा नई बस्ती के रहने वाले रिक्शा चालक मुज्जमिल की उपचार के लिए अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई थी। उनकी पत्नी खुशनुमा का कहना है कि वो दो दिन तक नोट बदलने के लिए बैंक में लाइन में खड़ी रही, लेकिन नोट नहीं बदले गए। इसके बाद पड़ोसियों ने चंदा एकत्र कर सौ-सौ रुपये के नोट दिए, जिसके बाद वह अपने पति को इलाज के लिए ले गई लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई थी। 

खुशनुमा ने पति की मौत के लिए नोट बंदी लागू करने के फैसले को जिम्मेदार ठहराया है। उसने प्रधानमंत्री, रिजर्व बैंक के गर्वनर एवं एसबीआई के शाखा प्रबंधक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। एसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि महिला के आरोपों में कितनी सच्चाई है, इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें