फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी: जयललिता की जेल में बंद 'सहेली' शशिकला की 1600 करोड़ की संपत्ति जब्त

Wed, 06 Nov 2019 10:58 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
sasikala
विज्ञापन

तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता की लंबे समय तक सहेली रहीं वीके शशिकला की करीब 1600 करोड़ रुपए की बेनामी संपत्ति आयकर विभाग ने जब्त कर ली है। शशिकला फिलहाल आय से अधिक संपत्ति के मामले में ही बेंगलुरु की जेल में साल 2017 से बंद हैं। उन्हें चार साल कैद की साज सुनाई गई है। 

विज्ञापन


आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार, आरोप है कि एआईडीएमके नेता शशिकला ने नवंबर 2016 में नोटबंदी के तुरंत बाद करीब 1500 करोड़ रुपए की कीमत के 500 और 1000 रुपए के पुराने नोटों से चेन्नई, पुडुचेरी और कोयंबटूर में नौ बेनामी संपत्तियां खरीदी थीं।

ये सभी संपत्तियां फर्जी नामों से खरीदी गई थीं और पूरी रकम नकद दी गई थीं। इनकी वर्तमान कीमत करीब 1600 करोड़ रुपए आंकी गई है। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक यह कार्रवाई साल 2016 में लागू बेनामी लेनदेन (निषेध) अधिनियम के तहत हुई है। बता दें कि आयकर विभाग ने साल 2017 में अ ऑपरेशन क्लीन मनी के तहत शशिकला और उनके रिश्तेदारों के यहां छापे मारे थे। उसी दौरान इन संपत्तियों से जुड़े कागजात भी जब्त किए गए थे।
विज्ञापन


बताया जाता है कि शशिकला ने अपने संपत्ति विवरण में कभी इस संपत्ति की घोषणा नहीं की है। बता दें कि दिसंबर 2016 में जयललिता के निधन के बाद एआईडीएमके की कमान संभालने वाली शशिकला को तमिलनाडु के तत्कालीन मुख्यमंत्री पलानीस्वामी के नेतृत्व वाले खेमे ने पार्टी से निष्कासित कर दिया था। जयललिता के निधन के संबंध में भी शशिकला से पूछताछ हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें