फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया के पांच सवाल, पूछा- रविवार से गृहमंत्री शाह और केजरीवाल कहां थे, क्या कर रहे थे?

Wed, 26 Feb 2020 01:36 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सोनिया गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन

दिल्ली हिंसा को लेकर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भाजपा सरकार और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। सोनिया गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि दिल्ली हिंसा एक सोचा-समझा षडयंत्र है। यह हमने दिल्ली चुनाव के दौरान भी देखा था। केंद्रीय नेतृत्व और दिल्ली सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए सोनिया गांधी ने पांच सवाल पूछे हैं।

विज्ञापन


अमित शाह के इस्तीफे की मांग

सोनिया गांधी ने गृहमंत्री अमित शाह से दिल्ली हिंसा पर देरी से कार्रवाई करने को लेकर इस्तीफा मांगा है। सोनिया कहा कि दिल्ली पुलिस पिछले 72 घंटों से निष्क्रिय है, 20 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जिसमें एक हेड कांस्टेबल भी शामिल है। सोनिया ने कहा, 'दिल्ली में हो रही हिंसा और जानमाल नुकसान के बाद स्थिति पर चर्चा के लिए बैठक हुई। यह एक सोचा-समझा षड्यंत्र है। भाजपा के कई नेताओं ने भड़काऊ बयान देकर नफरत और भय का माहौल पैदा किया।' सोनिया ने कहा कि मौजूदा स्थिति के लिए केंद्र सरकार और खासकर गृह मंत्री जिम्मेदार हैं तथा उन्हें तत्काल इस्तीफा देने चाहिए।

बिना नाम लिए कपिल मिश्रा पर निशाना

सोनिया गांधी ने कहा कि दिल्ली हिंसा पर सीडब्ल्यूसी की आपात बैठक हुई, हिंसा और दुखद घटनाओं के पीछे साजिश है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान भी साजिश देखी गई, भाजपा नेताओं ने भड़काऊ भाषण देकर भय का माहौल बनाया।

दिल्ली सरकार जिम्मेदार

उन्होंने यह दावा भी किया कि दिल्ली सरकार भी अपनी भूमिका निभाने में विफल रही। कांग्रेस प्रमुख ने कहा ‘दिल्ली सरकार और मुख्यमंत्री भी शांति बनाए रखने में नाकाम रहे। सीडब्ल्यूसी का मानना है कि स्थिति गंभीर है और तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता है।’ सोनिया ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को प्रभावित इलाकों में जाना चाहिए और लोगों के साथ लगातार संवाद करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त बल तैनात किया जाना चाहिए तथा मोहल्लों में शांति समितियों का गठन किया जाना चाहिए। इस संवाददाता सम्मेलन में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद थे। इससे पहले, सीडब्ल्यूसी की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, वरिष्ठ नेता एके एंटनी, केसी वेणुगोपाल और कई अन्य नेता शामिल हुए।

विज्ञापन

 

सोनिया गांधी के पांच सवाल

  • पिछले रविवार से गृहमंत्री अमित शाह कहां थे और उन्होंने क्या कदम उठाए?
  • दिल्ली के सीएम केजरीवाल क्या कर रहे थे?
  • दंगे वाले इलाके में कितनी फोर्स भेजी गई?
  • पैरामिलिट्री फोर्स बुलाने में इतनी देर क्यों हुई?
  • दिल्ली चुनाव के बाद खुफिया विभाग के पास क्या इनपुट थे?

प्रियंका गांधी ने की शांति की अपील

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक खत्म कर पत्रकारों से बात करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि सभी को शांति बनाए रखने की जरूरत है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें