चुनावी माहौल का असर अब ट्रेन और हवाई यात्रा पर भी दिखाई देने लगा है। पश्चिम बंगाल में मतदान से पहले राज्य की ओर जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ गई है, जिससे टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। खासतौर पर दिल्ली से पश्चिम बंगाल जाने वाली प्रमुख ट्रेनों पूर्वा एक्सप्रेस, हावड़ा दूरंतो एक्सप्रेस समेत कई सुपरफास्ट एक्सप्रेस में सीटें पूरी तरह भर चुकी हैं। कई ट्रेनों लगातार रिग्रेट का संदेश सामने आ रहा है। ऐसी स्थिति सिर्फ दिल्ली तक सीमित नहीं है। मुंबई, अहमदाबाद और चेन्नई जैसे बड़े शहरों से भी बंगाल जाने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट देखने को मिल रही है।
राज्य में 23 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होना है। इससे पहले ही ट्रेनों में कंफर्म सीट मिलना नामुमकिन हो गया है। 29 अप्रैल को दूसरे चरण से पहले भी हालात राहत भरे नहीं हैं। 16 से 27 अप्रैल के बीच चलने वाली ज्यादातर ट्रेनों में सीटें पहले ही फुल हो चुकी हैं। रेलवे सूत्रों के मुताबिक, यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मतदान से पहले अतिरिक्त या ऑन-डिमांड ट्रेनें चलाने पर विचार किया जा रहा है, ताकि दबाव को कुछ हद तक कम किया जा सके।
बाड़मेर-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 12324: दिल्ली से हावड़ा
दिनांक स्लीपर श्रेणी थर्ड एसी सेकंड एसी
16 अप्रैल रिग्रेट 54 वेटिंग 26 वेटिंग
19 अप्रैल रिग्रेट 70 वेटिंग रिग्रेट
23 अप्रैल रिग्रेट रिग्रेट 30 वेटिंग
26 अप्रैल रिग्रेट रिग्रेट रिग्रेट
पूर्वा एक्सप्रेस 12304: नई दिल्ली से हावड़ा
दिनांक स्लीपर श्रेणी थर्ड एसी सेकंड एसी
16 अप्रैल 141 वेटिंग 81 वेटिंग 36 वेटिंग
18 अप्रैल रिग्रेट रिग्रेट 51 वेटिंग
19 अप्रैल रिग्रेट 104 वेटिंग 50 वेटिंग
22 अप्रैल रिग्रेट 94 वेटिंग 46 वेटिंग
23 अप्रैल रिग्रेट 96 वेटिंग 44 वेटिंग
25 अप्रैल 140 वेटिंग रिग्रेट रिग्रेट
26 अप्रैल रिग्रेट रिग्रेट 50 वेटिंग
अमृत भारत एक्सप्रेस 13066: आनंद विहार से हावड़ा जंक्शन साप्ताहिक
दिनांक स्लीपर श्रेणी
18 अप्रैल 250 वेटिंग
25 अप्रैल 237 वेटिंग
हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस:12274
दिनांक सेकेंड सीटिंग स्लीपर श्रेणी थर्ड एसी इकोनॉमी थर्ड एसी
18 अप्रैल रिग्रेट 170 वेटिंग 19 वेटिंग 73 वेटिंग
21 अप्रैल रिग्रेट 183 वेटिंग रिग्रेट 59 वेटिंग
25 अप्रैल रिग्रेट 183 वेटिंग रिग्रेट 97 वेटिंग
28 अप्रैल 10 वेटिंग 128 वेटिंग रिग्रेट 46 वेटिंग
जलियांवाला बाग एक्सप्रेस 12380: दिल्ली से सियालदह साप्ताहिक
दिनांक स्लीपर श्रेणी थर्ड एसी इकोनॉमी थर्ड एसी सेकंड एसी
19 अप्रैल रिग्रेट रिग्रेट 92 वेटिंग 47 वेटिंग
26 अप्रैल रिग्रेट रिग्रेट रिग्रेट रिग्रेट
* उपरोक्त आंकड़े आईआरसीटीसी वेबसाइट के अनुसार
राजधानी एक्सप्रेस में चल रही वेटिंग
दिल्ली से पश्चिम बंगाल के लिए मुख्य रूप से तीन राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनें चलती हैं। ये सभी ट्रेनें नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से प्रस्थान करती हैं। कोलकाता के दो प्रमुख स्टेशनों हावड़ा और सियालदह तक जाती है। नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी 12302 (वाया गया) में 16 से 28 अप्रैल तक थर्ड एसी में हर दिन 100 से ज्यादा वेटिंग चल रही है। जबकि सेकंड एसी में भी वेटिंग हर दिन 50 से ज्यादा दिखाई दे रही है। वहीं, नई दिल्ली-सियालदह राजधानी 12314 में 16 से 28 अप्रैल के बीच थर्ड एसी में हर दिन वेटिंग 120 के पार बनी हुई है।
जबकि सेकंड एसी में 25,27 अप्रैल में रिग्रेट है। बाकी दिनों में सेकंड एसी में 40 से ज्यादा वेटिंग चल रही है। जबकि नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी 12306 (वाया पटना) सप्ताह में एक दिन शुक्रवार को चलती है। 10,17 और 24 अप्रैल को थर्ड एसी में वेटिंग 60 से ज्यादा बनी हुई है। सेकंड एसी में 20 से ज्यादा वेटिंग दिखाई दे रही है। इसके अलावा दिल्ली के आदर्श नगर रेलवे स्टेशन से हावड़ा जाने वाली रोजाना चलने वाली नेताजी एक्सप्रेस में भी लंबी वेटिंग लिस्ट बनी हुई है। इस ट्रेन में स्लीपर श्रेणी में वेटिंग 150 के पास,थर्ड एसी में 50 और सेकंड एसी में 25 से ज्यादा वेटिंग बनी हुई है।
हवाई किराए भी बढ़े
ट्रेनों में बढ़ती भीड़ के साथ दिल्ली-कोलकाता रूट पर हवाई किराए में भी इजाफा देखा जा रहा है। पहले चरण के मतदान (23 अप्रैल) के आसपास किराया करीब 8 हजार रुपये है, जबकि दूसरे चरण (29 अप्रैल) तक यही बढ़कर लगभग 10 हजार रुपये पहुंच रहा है। सामान्य दिनों में यह किराया 5 से 6 हजार के बीच होता है।