टीएमसी नेता सागरिका घोष
- फोटो : PTI/ANI
टीएमसी नेता सागरिका घोष
- फोटो : अमर उजाला
विमान की मरम्मत की जा रही है: इंडिगो
इंडिगो ने कहा कि दिल्ली से श्रीनगर जा रही फ्लाइट 6E 2142 रास्ते में अचानक ओलावृष्टि की चपेट में आ गई। फ्लाइट और केबिन क्रू ने निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन किया और विमान को सुरक्षित रूप से श्रीनगर में उतारा गया। यात्रियों की भलाई और सुविधा को प्राथमिकता दी गई। विमान का निरीक्षण और आवश्यक मरम्मत के बाद ही उसे फिर से उड़ान के लिए वापस लाया जाएगा।
मुझे लगा कि जिंदगी खत्म हो जाएगी
टर्बुलेंस के दौरान यात्री काफी दहशत में नजर आए। टीएमसी सांसद सागरिका घोष ने कहा कि यह मौत के करीब का अनुभव था। मुझे लगा मेरी जिंदगी खत्म हो जाएगी। लोग चिल्ला रहे थे, प्रार्थना कर रहे थे और घबरा गए थे। जब विमान सुरक्षित उतरा, तो उसका आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। हम सभी ने पायलट को धन्यवाद दिया, जिन्होंने हमें सुरक्षित पहुंचाया।
IndiGo 6E2142 Turbulence: तृणमूल सांसद बोलीं- लगभग मौत जैसा एहसास... सुरक्षित लैंडिंग के लिए पायलट को सलाम