फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगी यास्मीन कपूर, मनी लांड्रिंग मामले में हैं बंद

Fri, 01 Nov 2019 12:04 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

दिल्ली की राउज ऐवेन्यू अदालत ने यास्मीन कपूर की न्यायिक हिरासत को 15 नवंबर तक के लिए बढ़ा दिया है। वह कॉरपोरेट लॉबिस्ट दीपक तलवार की करीबी हैं। उन्हें मनी लांड्रिंग मामले के संबंध में 11 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन

 

इससे पहले सीबीआई ने विमानन घोटाले के संबंध में कॉर्पोरेट बिचौलिए दीपक तलवार के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दायर किया था। इस घोटाले से एयर इंडिया को कथित रूप से नुकसान हुआ था।

ये है पूरा मामला

विशेष न्यायाधीश अनिल कुमार सिसोदिया के सामने भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम की धारा आठ और अन्य आरोपों के तहत अंतिम रिपोर्ट दायर की गई थी। तलवार ने एयर इंडिया के लाभ वाले मार्गों और समय को छोड़ने के लिए और विदेशी एयरलाइनों को फायदा पहुंचाने के लिए बातचीत में बिचौलिए के तौर पर काम किया था। 

आरोप पत्र में दीपक तलवार के अलावा, उसके करीबी सहयोगी यास्मीन कपूर, माया बी पुरी, स्टोन ट्रैवल प्राइवेट लिमिटिड, सीडर ट्रैवल्स, दीपक तलवार एंड एसोसिएट्स एवं एशिया फील्ड लिमिटिड के भी नाम हैं।

यास्मीन को दी थी अग्रिम जमानत

अदालत ने यास्मीन को 22 मार्च को अग्रिम जमानत दी थी, लेकिन तलवार फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। न्यायाधीश ने 26 जुलाई को तलवार की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया था, जिसके कुछ देर बाद ही सीबीआई ने अदालत कक्ष से तलवार को हिरासत में ले लिया था। उसे नौ अगस्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

सीबीआई ने भी दर्ज किया है मामला

सीबीआई ने विदेशी चंदा नियमन अधिनियम (एफसीआरए) के कथित उल्लंघन के मामले में कॉरपोरेट लॉबिस्ट दीपक तलवार की निकट सहयोगी यास्मीन कपूर को 11 सितंबर को गिरफ्तार किया था। कपूर को तलवार से संबंधित गैर सरकारी संगठन ‘एडवांटेज इंडिया’ की ओर से एफसीआरए के कथित उल्लंघन के मामले में गिरफ्तार किया गया था। यह मामला विदेशी चंदे के दुरुपयोग संबंधी आरोपों से संबंधित है। यह चंदा भारत में शैक्षणिक एवं सामाजिक गतिविधियां करने के लिए सीएसआर योजना के तहत प्राप्त किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें