फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi roads: राजधानी की सड़कें बनेंगी सुंदर, एक अप्रैल से होगा काम

Sun, 29 Jan 2023 06:07 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इसमें मुख्यमंत्री ने कहा कि पीडब्ल्यूडी की टूटी सड़कों व गड्ढों के साथ टूटे फुटपाथ, सेंट्रल वर्ज, स्लैब, साइनेज, बिजली के खंभे, रेलिंग और एफओबी आदि की मरम्मत  की जाएंगी। 
विज्ञापन
सीएम अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी की सड़कों को सुंदर और विश्वस्तरीय बनाने के लिए एक अप्रैल से काम शुरू होगा। इसे लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इसमें मुख्यमंत्री ने कहा कि पीडब्ल्यूडी की टूटी सड़कों व गड्ढों के साथ टूटे फुटपाथ, सेंट्रल वर्ज, स्लैब, साइनेज, बिजली के खंभे, रेलिंग और एफओबी आदि की मरम्मत  की जाएंगी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहले साल मशीनें आदि हायर करने में अधिक खर्च आएगा। उम्मीद है कि  करीब 4.5 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके बाद साल दर साल का खर्चा लगभग 2 हजार करोड़ रुपये होगा। एजेंसी को देखभाल के लिए 10 साल का अनुबंध दिया जाएगा। कुछ भी टूटने पर 24 घंटे में कंपनी को मरम्मत करनी होगी। दस साल में हर सड़क की दो बार री-सर्फेसिंग होगी। 

रोजाना मशीन से सफाई के साथ सड़कों, फुटपाथों, पेड-पौधों को सप्ताह में तीन दिन धोया जाएगा और डीप स्क्रबिंग कर कचरा साफ किया जाएगा। डीप स्क्रबिंग मशीनें, 150 टैंकर्स व स्प्रिंकलर के साथ 100 मैकेनाइज्ड रोड स्वीपर लिए जाएंगे। इसी तरह एमसीडी के 250 वार्डों की छोटी-छोटी सड़कों और किनारे के पेड़-पौधों को धोने के लिए 250 एंटी स्मॉग गन कम स्प्रिंकलर लिए जाएंगे। दिल्ली जल बोर्ड के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से निकलने वाले पानी का इस्तेमाल सड़कों को धोने में किया आएगा। 
विज्ञापन


थर्ड पार्टी कैमरा लगे वाहन से निगरानी होगी। अगर कहीं कोई कमी दिखेगी तो ठेकेदार पर जुर्माना लगेगा। दस दिन में दिल्ली सरकार की कैबिनेट से सारे प्रस्ताव पास हो जाएंगे और एक अप्रैल से सारा काम शुरू हो जाएगा।

पहले 45 फुट चौड़ी सड़क पर काम 
सरकार सबसे पहले 45 फुट (18 मीटर से ज्यादा चौड़ी) से चौड़ी करीब 1400 किलोमीटर सड़कों पर काम करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीडब्ल्यूडी की सारी सड़कों को सुंदर बनाएंगे। इसके लिए वर्क ऑर्डर 20 मार्च के आसपास हो जाएगा और एक अप्रैल से काम चालू हो जाएगा। छह माह में मरम्मत का काम पूरा कर लिया जाएगा। बाद की मरम्मत के लिए 10 साल का ठेका   दिया जाएगा।

हर वार्ड में एक मशीन 
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के हर वार्ड में एक मशीन दी जाएगी। इन 250 एंटी स्मॉग गन कम स्प्रिंकलर से दिल्ली की छोटी-छोटी सड़कों और सड़कों के दोनों तरफ लगे पेड़ों को धोया जाएगा। इसके लिए एजेंसी को फुटपाथ और सड़कों को धोने और मैकेनिकल स्पीपिंग के लिए 10 साल का ठेका दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें