फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस तरह रुक सकती थी दिल्ली दंगों की आग, क्यों नहीं अपनाते लोग?

Thu, 27 Feb 2020 09:15 PM IST
Trainee Trainee डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
delhi violence
विज्ञापन

दिल्ली दंगों के केवल वही वीडियो वायरल नहीं हो रहे हैं जिसमें दूसरे लोगों के लिए नफरत भरी हुई है। कुछ वीडियो ऐसे भी सामने आ रहे हैं जिनमें इन दंगों से देश-दुनिया को बचाने का रास्ता भी साफ दिखाई पड़ रहा है। दिल्ली दंगों के दौरान एक वीडियो खूब वायरल हुआ जिसमें एक युवा दंगों की लाइव कमेंट्री दूसरे समुदाय को गालियां देते हुए कर रहा था।

विज्ञापन


लगभग बीस साल का यह युवा आगे बढ़ता जा रहा था और कहां-कहां क्या चीजें जलाई गईं, इसकी जानकारी भी देता जा रहा था। लेकिन अब उसी युवा से जुड़ा एक दूसरा वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें उसे दूसरे समुदाय के लोगों ने पकड़ रखा है। वीडियो में उन्होंने युवा से यह कबूल करवाया कि उसने ही दिल्ली दंगों के दौरान वीडियो वायरल किया था।

वीडियो में बताया जाता है कि किस प्रकार उसे दूसरे समुदाय के लोगों ने उसे बचाया जबकि वह उनके ही समुदाय के लिए आपत्तिजनक बातें कह रहा था। दूसरे समुदाय के लोग बाद में उसे नुकसान पहुंचाने की बजाय पुलिस को सौंप देने की बात कही।

इसी प्रकार के एक अन्य वीडियो में एक समुदाय के लोग दूसरे समुदाय के एक युवा को पकड़कर रखे हुए हैं। वीडियो में लोग उसे बताते हैं कि हिंदू-मुस्लिम के नाम पर झगड़ा करने से किस प्रकार सबका नुकसान होता है।

विज्ञापन


लोग उस युवा से पूछते हैं कि अगर उसे कुछ हो जाता तो उनके मां-बाप का क्या होता? जाहिर है कि युवा के चेहरे पर अपने किये का पछतावा हो रहा है। लेकिन दिल्ली दंगों की यही तस्वीर है जो बताती है कि अगर सभी समुदाय के लोग इसी तरह समझदारी से काम करें तो दिल्ली को दंगों में झुलसने से बचाया जा सकता था। 

 

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें