फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीआर में पारा 40 डिग्री के पार, अभी साफ रहेगा मौसम

Wed, 01 Jun 2016 09:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली में पारा फिर 40 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एनसीआर में बुधवार को सूरज ने अपना रंग दिखाया और पारा फिर 40 डिग्री के ऊपर पहुंच गया। दिल्ली के पालम व रिज केंद्र पर 41 डिग्री तो गुड़गांव में 40.5 डिग्री दिन का अधिकतम तापमान रहा। शाम को मामूली राहत बादलों की आवाजाही से जरूर मिली। मौसम वैज्ञानिकों ने बुधवार रात और बृहस्पतिवार शाम को दिल्ली-एनसीआर में बिजली चमकने और आंधी चलने के साथ-साथ हल्की बारिश की भी भविष्यवाणी की है। हालांकि अधिकतम तापमान अगले पांच दिनों तक 40-42 डिग्री के बीच ही रहेगा।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 3 जून को पश्चिम हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ आएगा, जिससे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बारिश या बर्फबारी की भविष्यवाणी की है। पूर्वी यूपी में भी कुछ जगह बारिश की संभावना है। बाकी उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी क्षेत्र में मौसम शुष्क रहेगा। अगले दो दिन के दौरान अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री तक वृद्धि होगी।
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को न्यूनतम तापमान पूर्वी यूपी में 3-5 डिग्री तक नीचे, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम यूपी में सामान्य से 1-3 डिग्री तक नीचे दर्ज किया गया। दिल्ली में 26.6 डिग्री तो गुड़गांव में सबसे ऊपर 31.1 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 19 मई को आंध्र प्रदेश के तट पर आए रॉनू चक्रवाती तूफान के बाद लू बरसाते मौसम में परिवर्तन हुआ था। उसके बाद 43-44 डिग्री के आसपास चल रहे पारे ने नरमी दिखाई। 30 मई का तापमान पिछले पांच साल के दौरान सबसे नीचे रहा। अब पारा फिर धीरे-धीरे चढ़ने लगा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें