फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

दुनिया के सबसे अच्छे शहरों में 62वें स्थान पर दिल्ली, सूची में पाक-बांग्लादेश का एक भी शहर नहीं

अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 22 Nov 2020 09:03 PM IST

सार

  • दिल्ली ने पिछले वर्ष इस श्रेणी में 81वां स्थान प्राप्त किया था, इस बार लगाई लंबी छलांग
  • पर्यटकों की दृष्टि में पुरातात्विक दृष्टि की महत्त्वपूर्ण जगहों के होने, रहने-खाने-पीने के साथ अन्य जरूरी सुविधाओं के जल्द मिलने को बनाया है आधार
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडिया गेट - फोटो : अमर उजाला

देश की राजधानी दिल्ली को पर्यटन की दृष्टि से दुनिया के सबसे अच्छे शहरों में 62वेंं स्थान पर रखा गया है। दिल्ली को यह स्थान यहां बेहतर होती परिवहन व्यवस्था, लोगों के रहन-सहन में हो रहे सुधार, पर्यटकों की दृष्टि में इसके बेहतर होने सहित अन्य कारणों से दी गई है।

पुरातात्विक दृष्टि के महत्त्व की अनेक जगहों के होने, रहने और खाने-पीने की चीजों की अच्छी उपलब्धता सहित अन्य सुविधाएं पर्यटकों को जल्द सुलभ हो जाने को भी इसमें आधार बनाया गया है। पर्यटकों के द्वारा सर्च किए जाने के मामले में भी दिल्ली गूगल और फेसबुक पर काफी ऊपर पाया गया है।

दिल्ली इस कैटेगरी में पिछली बार 81वें स्थान पर थी। पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश जैसे देशों के कोई भी शहर इस कैटेगरी में अपनी जगह बनाने में नाकाम रहे हैं। भारत का भी कोई दूसरा शहर इस श्रेणी में जगह बनाने में नाकाम रहा है।

पर्यटकों की दृष्टि में ये हैं टॉप 10 शहर
बेस्टसिटीज.ओआरजी (bestcities.org) के अनुसार सबसे अच्छे शहरों की रिपोर्ट में लंदन ने लगातार पांचवें साल अपना स्थान शीर्ष पर बरकरार रखा है। इसको यह स्थान शहर की स्वच्छता, पर्यावरण, स्वच्छ ट्रांसपोर्ट, नवीनतम तकनीकी के साथ फ्रेडली होने और लोगों का बेहतर जीवन स्तर बनाए रखने के कारण मिला है।

इस श्रेणी में दूसरे नंबर पर न्यूयॉर्क, तीसरे पर पेरिस, चौथे पर मॉस्को, पांचवें पर टोकियो, छठें पर दुबई, सातवें पर सिंगापुर, आठवें पर बार्सीलोना, नवें पर लॉस एंजेल्स और दसवें स्थान पर स्पेन के मैड्रिड को जगह मिली है।

इसके बाद रोम, शिकागो, टोरंटो, सैन फ्रैंसिस्को, अबूधाबी, सेंटपीट्सबर्ग, एम्सटर्डम, बर्लिन, परागुवे और वाशिंगटन का स्थान 11वें से 20वें नंबर पर क्रमानुसार आता है। चीन की राजधानी बीजिंग इस श्रेणी में 26वें नंबर पर रखा गया है जबकि शंघाई 73वें स्थान पर है। हांगकॉंग को 42वेंं और थाईलैंड की राजधानी बैंगकॉक 31वें स्थान पर है।
विज्ञापन

ये हैं सबसे निचेले पायदान पर 10 शहर
सौ शहरों की श्रेणी में सबसे निचले स्थान पर पूर्वी यूरोप के शहर क्राको (KRACOW) को रखा गया है। इसके पहले यानी 99वें स्थान पर कैरोलिना के रालेग (RALEIGH), 98वें स्थान पर साल्टलेक सिटी, 97वें स्थान पर मेक्सिको सिटी है। इसी प्रकार 96वें स्थान पर ग्लासगो, 95वें पर सैक्रामेंटो (SACRAMENTO), 94वें पर मैनचेस्टर, 93वें पर डसेलडर्फ, 92वें स्थान पर नैशविल्ले (NASHVILLE) और 91वें स्थान पर बुचारेस्ट (BUCHAREST) को रखा गया है।

क्या रहे पैमाने
बेस्टसिटीज डॉट ओआरजी की तरफ से जारी होने वाले इस वार्षिक पैमाने में कड़े मापदंड अपनाए जाते हैं। इनमें शहरों की स्वच्छता, पुरातात्विक दृष्टि के स्थान होने, सुरक्षा, घूमने की जगहों के होने, भोजन, रहने की जगहों की उपलब्धता जैसे 25 मानकों की छः कैटेगरी में बांटकर शहरों को स्थान दिया जाता है। इसमें शहरों के बारे में पर्यटकों की राय को काफी प्रमुखता दी जाती है।
 
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दी बधाई

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के इस श्रेणी में 62वें स्थान पर आने के लिए दिल्ली के लोगों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह दिल्ली वालों के लिए अच्छी खबर है। वे सबके सहयोग से दिल्ली को दुनिया के शीर्ष शहरों में शामिल कराने के लिए और बेहतर प्रयास करेंगे। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी इस पर खुशी जाहिर की है।

बेहतर हो सकती है दिल्ली की पहचान
शहरी मामलों के जानकार जगदीश ममगाईं ने अमर उजाला से कहा कि दिल्ली का इस लिस्ट में 81वें स्थान से 62वें स्थान पर आना बताता है कि पर्यटकों की दृष्टि में दिल्ली की छवि बेहतर हुई है। यह हमारे लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि दिल्ली को यह स्थान दिल्ली में साफ-सुथरे परिवहन की सुविधाएं बेहतर होने, मेट्रो चलने, ई-बसों, सीएनजी बसों के चलने, खुले में शौच से मुक्त होने और सुंदरीकरण के बढ़ने के कारण मिली है।

उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली को एनसीआर के साथ मिलाकर एक प्रशासनिक व्यवस्था में ढाल दें और कुछ अन्य समस्याओं को दूर कर दें तो इस मामले में हमारा स्थान और अधिक बेहतर हो सकता है। दिल्ली को झुग्गी-झोपड़ियों से मुक्ति के साथ-साथ प्रदूषण की समस्या से मुक्त होना होगा। इसके लिए ई-वाहनों के परिचालन को बढ़ावा देने, सौर उपकरणों-सौर ऊर्जा के इस्तेमाल को बढ़ावा देने और अन्य उपायों को अपनाने को बढ़ावा देना होगा।

दिल्ली के हानिकारक उत्सर्जन करने वाले उद्योगों को एनसीआर में स्थापित करने के साथ-साथ एनसीआर में बेहतर सुविधाओं का उपयोग बढ़ाकर हम दिल्ली की भीड़भाड़ को कम कर सकते हैं। यमुना को बेहतर कर स्वच्छ पेयजल की सुविधाओं को बढाकर दिल्ली की बड़ी कमी को दूर किया जा सकता है। यह दिल्ली को वैश्विक स्तर पर एक अच्छे शहर के रूप में विकसित होने में मदद कर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next