मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले पुलिस ने विभिन्न राजनीतिक दलों और संगठनों के कई नेताओं को हिरासत में लिया। इनमें कॉकरोच जनता पार्टी के पदाधिकारी, वामपंथी दलों के वरिष्ठ नेता, तृणमूल कांग्रेस के सांसद और अन्य राजनीतिक कार्यकर्ता शामिल बताए गए हैं।
दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी), वामदलों, टीएमसी समेत कुछ छात्र संगठनों के प्रदर्शन से पहले कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सीजेपी के प्रमुख नेताओं में शामिल पार्टी के संयोजक अभिजीत दिपके, सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली हवाई अड्डे पर विमान के उतरने के बाद उसके अंदर से ही हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन
वहीं, माकपा की केरलम इकाई ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर बताया कि पार्टी के महासचिव एमए बेबी, पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, एमवी गोविंदन मास्टर, ए विजयराघवन, केके शैलजा, सांसद जॉन ब्रिटास, केएन बालगोपाल, वृंदा करात और पीके श्रीमती समेत पार्टी के नेताओं को जंतर-मंतर पहुंचने पर हिरासत में लिया गया।
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी शनिवार दोपहर हिरासत में ले लिया गया। इससे पहले ममता बनर्जी ने साउथ एवेन्यू बस स्टैंड के पास सड़क पर धरना दिया था। ममता बनर्जी के साथ टीएमसी सांसद डोला सेन, समीरुल इस्लाम, प्रतिमा मंडल और साकेत गोखले भी हिरासत में लिए गए।
विज्ञापन
आइए जानते हैं कि सीजेपी नेताओं से लेकर किन बड़े चेहरों को दिल्ली पुलिस की ओर से हिरासत में लिया गया...
पूर्व मुख्यमंत्री
ममता बनर्जी (पश्चिम बंगाल)
पिनाराई विजयन (केरलम)
अरविंद केजरीवाल (दिल्ली)
माणिक सरकार (त्रिपुरा)
कॉकरोच जनता पार्टी
अभिजीत दिपके
आशुतोष रांका
सौरव दास
रत्ना सिंह
सांसद
डेरेक ओ' ब्रायन
जॉन ब्रिटास
संजय सिंह
डोला सेन
समीरुल इस्लाम
प्रतिमा मंडल
साकेत गोखले
बड़े चेहरे
तुषार गांधी
ध्रुव राठी
नेहा बोरा
योगेंद्र यादव
प्रशांत भूषण
मनीष सिसोदिया
गोपाल राय
वृंदा करात
केके शैलजा
एमए बेबी
दिल्ली में हिरासत में लिए लिए 3000+ लोग
इसके अलावा दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे 3000 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने अलग-अलग जगहों से हिरासत में लिया है। इन लोगों में प्रदर्शन में शामिल होने आए बड़े चेहरे भी शामिल हैं।