फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Politics: विधानसभा चुनाव से पहले BJP-AAP की जुबानी जंग, केजरीवाल के बयान पर सच-झूठ का सवाल, जानिए मामला

Sun, 29 Dec 2024 09:54 PM IST
ज्योति भास्कर डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला

सार

दिल्ली में विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले राजनीतिक पारा चढ़ रहा है। सत्ताधारी- आम आदमी पार्टी (AAP) और भाजपा के बीच जमकर आरोप-प्रत्यारोप हो रहे हैं। ताजा घटनाक्रम में दिल्ली के विजिलेंस विभाग के बयान के बाद भाजपा ने अरविंद केजरीवाल पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले दिनों अरविंद केजरीवाल ने यह दावा किया था कि दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को गिरफ्तार किया जा सकता है। आम आदमी पार्टी के संयोजक और पूर्व सीएम केजरीवाल ने कहा था कि आतिशी की गिरफ्तारी दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा दिए जाने से जुड़े मामले में हो सकती है। हालांकि, अब दिल्ली सरकार के ट्रांसपोर्ट विभाग ने साफ किया है कि मुख्यमंत्री आतिशी के विरुद्ध इस तरह की कोई जांच नहीं चल रही है।
विज्ञापन


ट्रैफिक विभाग से मिली जानकारी के बाद भाजपा हमलावर
यहां तक कि विजिलेंस विभाग ने भी इस मामले में जानकारी दी है। विजिलेंस का दावा है कि सीएम आतिशी के खिलाफ न तो कोई मामला चल रहा है, और न ही उनसे कोई पूछताछ होनी है। ट्रैफिक विभाग से आई इस जानकारी के बाद भाजपा ने अरविंद केजरीवाल पर आतिशी की गिरफ्तारी को लेकर झूठ बोलने का आरोप लगाया है।

आतिशी के खिलाफ कोई भी जांच विचाराधीन नहीं
ट्रांसपोर्ट विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) प्रशांत गोयल द्वारा हस्ताक्षरित पत्र में कहा गया है कि मीडिया रिपोर्ट के माध्यम से उन्हें यह जानकारी मिली थी कि मुख्यमंत्री आतिशी को गिरफ्तार किए जाने की आशंका जताई जा रही है। राजनीतिक दलों की तरफ से कुछ बातें भी कही जा रही हैं। ऐसे में वे स्पष्ट करना जरूरी समझते हैें कि ट्रैफिक विभाग के पास इस तरह की कोई भी जांच विचाराधीन नहीं है।
विज्ञापन


पूरी कहानी आधारहीन और मनगढ़ंत
गोयल के अनुसार, विजिलेंस विभाग के शीर्ष अधिकारियों ने भी उन्हें इस बात की जानकारी दी है कि इस तरह की कोई जांच नहीं चल रही है। अपनी जानकारियों के आधार पर उन्होंने कहा कि आतिशी की गिरफ्तारी की आशंका को लेकर कही गई बातें आधारहीन और मनगढ़ंत हैं। 

भाजपा ने किया हमला
पूरे प्रकरण पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, अरविंद केजरीवाल केवल झूठ बोलकर सनसनी फैलाने का काम करते हैं। उन्होंने एक मुख्यमंत्री को लेकर इस तरह के आरोप लगाए थे जिसका कोई आधार नहीं है। पूनावाला ने कहा कि अपनी आधारहीन बातों के कारण केजरीवाल को की बार माफी तक मांगनी पड़ी है, लेकिन इसके बाद भी वे इससे बाज नहीं आते हैं।
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें