Security Layer at Tikri Border
- फोटो : Amar Ujala
चौथा बैरिकेड केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की मानवीय दीवार है। यहां पर सीआरपीएफ और बीएसएफ के जवान तैनात हैं। हर दो फुट पर एक जवान खड़ा है। ये सब अत्याधुनिक हथियारों से लैस हैं। इनमें आरएएफ, जो उपद्रवियों से निपटने के लिए एक्सपर्ट फोर्स मानी जाती है, उसके जवान भी यहां बुलाए गए हैं।
पांचवें नंबर के बैरिकेड पर दिल्ली पुलिस तैनात है। इनके पास आंसू गैस के गोले, वाटर कैनन और डंडे हैं। ये भी उतनी ही दूरी पर तैनात हैं, जितने अंतराल पर केंद्रीय अर्धसैनिक बल के जवान खड़े रहते हैं।
छठे नंबर पर दोबारा से सीमेंट के ब्लॉक लगाए गए हैं। ये वर्गाकार ब्लॉक खाली नहीं हैं। सीमेंट और कंक्रीट से इन्हें भरा गया है। इन्हें हटाना बहुत मुश्किल है। कुछ ब्लॉक ऐसे हैं, जिनमें सरिया बाहर निकला हुआ है। यह इसलिए किया गया है कि कोई वाहन इन्हें टक्कर मारता है तो नुकसान उसी का होगा।
सातवें नंबर पर आयरन बैरिकेड लगाए गए हैं। इनके साथ साथ कांटेदार फेंसिंग भी लगी है। अगर कोई व्यक्ति इन्हें लांघने का प्रयास करता है तो वह घायल हो सकता है।
आठवें नंबर पर भी आयरन बैरिकेड की दीवार बनाई गई है। पहले वाले बैरिकेड की तरह इन्हें भी आपस में लिंक किया गया है। यानी सातवें नंबर का बैरिकेड आठवें बैरिकेड के साथ जुड़ा हुआ है।