पुलिस कमिश्नर से सम्मानित होने के अवसर पर एएसआई सत्येंद्र कुमार (ट्रैफिक) ने अमर उजाला से कहा कि सभी पुलिसकर्मी उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अपनी सेवा में तत्पर रहते हैं।
दिल्ली के पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने विभाग के 11 पुलिसकर्मियों को उनकी बेहतर सेवा के लिए सम्मानित किया। एएसआई सत्येंद्र कुमार, सागर यादव, अमित कुमार, जंग बहादुर और दिनेश चंद को सम्मानित करते हुए पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने कहा कि किसी भी प्रदेश की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों को हमेशा चुस्त-दुरूस्त और सेवा में तत्पर रहना चाहिए। इनकी चुस्ती पर ही सभी नागरिकों की सुरक्षा निर्भर करती है, लिहाजा इसमें चूक की कोई गुंजाइश स्वीकार नहीं की जा सकती।
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नर से सम्मानित होने के अवसर पर एएसआई सत्येंद्र कुमार (ट्रैफिक) ने अमर उजाला से कहा कि सभी पुलिसकर्मी उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अपनी सेवा में तत्पर रहते हैं। समाज के लोगों की सेवा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होती है। समाज के जागरूक नागरिकों का सहयोग मिलने से शहर की सुरक्षा सुनिश्चित होती है। उन्होंने कहा कि उनके साथ-साथ उनके सभी साथी अपना कर्तव्य निभाने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।