फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक घंटे तक राहुल को बस में घुमाती रही पुलिस

Thu, 03 Nov 2016 05:11 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को दूसरी बार कनॉट प्लेस थाने के बाहर से हिरासत में लिया गया। राहुल गांधी के पहुंचने से पहले यहां प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन


राहुल गांधी को बस में लेकर पुलिस एक घंटे अन्य नेताओं के साथ सड़क पर घुमाती रही। कई थाने तक पहुंचकर भी वहां नहीं उतारा और फिर तिलक मार्ग थाने में करीब एक घंटे रखकर छोड़ा। यहां राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नागरिकों और सैनिकों का सम्मान करना चाहिए।

दिल्ली पुलिस की नीली बस संख्या 1951 में राहुल गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई नेताओं को सवा छह बजे बिठाया गया। यहां ज्योतिरादित्य के साथ पुलिस ने धक्का-मुक्की भी की। इसके बाद गोल डाकखाना होते हुए बस मंदिर मार्ग थाना पहुंची। यहां भीड़ देखकर नहीं उतारा और बस को संसद मार्ग थाना ले आए। यहां भी 
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गांधी को बस से नही उतारा

संसद मार्ग थाने से कनॉट प्लेस आउटर सर्किल से फिर बस तिलक मार्ग थाने की तरफ ले गए। करीब एक घंटे घुमाकर तिलक मार्ग थाना पहुंचे। जहां अहमद पटेल, गुलाम नबी आजाद, पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन, दीपेंद्र सिंह हुड्डा समेत तमाम नेता धरने पर बैठ गए।

करीब सवा आठ बजे यहां से राहुल गांधी को छोड़ा गया। इससे पहले राहुल गांधी को मंदिर मार्ग थाने ले गए, जहां से दो घंटे बाद छोड़ा गया था। कनॉट प्लेस थाने राहुल गांधी पीड़ित परिजनों मिलने पहुंचे थे। पुलिस ने मंदिर मार्ग थाने से पूर्व सैनिक के परिजनों को कनॉट प्लेस थाने में लाकर रखा था, जहां कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पहले से प्रदर्शन कर रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें