फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : आसमान में दिखा संदिग्ध ड्रोन, एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, कई उड़ाने हुईं प्रभावित

Fri, 10 Aug 2018 12:41 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
ड्रोन
विज्ञापन

15 अगस्त से पहले हाई अलर्ट में दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास एक ड्रोन दिखने पर गुरुवार की शाम हड़कंप मच गया। चेन्नई की उड़ान पर जा रहे एक विमान के पायलट ने दो हजार फीट की ऊंचाई पर ड्रोन को उड़ता देखा और इसकी सूचना एयर ट्रैफिक कंट्रोल अधिकारियों को दी। इस जानकारी के मिलते किसी भी खतरे को टालने के लिए एयरपोर्ट के रनवे पर 40 मिनट तक विमानों के आवागमन को बंद कर दिया गया।

विज्ञापन

 

ड्रोन की खबर पर क्विक रिएक्शन टीम (क्यूआरटी) को सक्रिय करने के साथ ही सुरक्षा एजेंसियों ने स्थिति की समीक्षा की। ड्रोन की तलाश में पुलिस की टीम भी लगाई गई लेकिन उसका कोई अता पता नहीं चला। इस खबर ने सुरक्षा एंजेसियों को खूब दौड़ाया तो वहीं रनवे बंद होने की वजह से कई विमानों की उड़ान प्रभावित हुईं।


आइजीआइ एयरपोर्ट थाना पुलिस ने अज्ञात ड्रोन के मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच कर शुरू कर दी है। पता लगाया जा रहा है कि ड्रोन को उड़ाने की मंशा क्या थी और इसे किसके द्वारा नियंत्रित किया जा रहा था। विशेषज्ञों का कहना है कि जिस ऊंचाई पर ड्रोन को देखा गया वो कोई सामान्य ड्रोन नहीं हो सकता।
विज्ञापन


चिंता की बात ये भी है कि ज्यादा क्षमता वाले ड्रोन में विस्फोटक भी बांधा जा सकता है और उसके जरिये उड़ान भर चुके या उतरते हुए किसी भी विमान को आसानी से निशाना बनाया जा सकता है। अगर एक साजिश के तहत ये ड्रोन भेजा गया था तो सैकड़ों लोगों की जान खतरे में पड़ सकती है।

एयरपोर्ट अधिकारी ने बताया कि आइजीआइ एयरपोर्ट से गुरुवार की शाम इंडिगो के एक विमान ने चेन्नई के लिए उड़ान भरा था। कुछ ही देर बाद पायलट ने शाम पांच बजे आरके पुरम इलाके में 2000 फीट की ऊंचाई पर एक ड्रोन देखा। ड्रोम को जहां देखा गया उसकी दूरी एयरपोर्ट से करीब तीन नॉटिकल मील (एक नॉटिकल मील में करीब 1.15 मील) थी। पायलट ने इसके बारे में तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल को बताया जिसके बाद सभी सुरक्षा एजेंसी हरकत में आ गईं।
 

एयरपोर्ट पर दिल्ली पुलिस, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ), एयरपोर्ट ऑपरेट, एयरलाइंस सहित एयर फोर्स के अधिकारी एकत्र हो गए। आइजीआइ एयरपोर्ट के पुलिस उपायुक्त संजय भाटिया ने बयान दिया कि पुलिस ने ड्रोन की तलाश की, लेकिन उसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। लेकिन हाई अलर्ट के तहत सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें