फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनी लॉन्ड्रिंग केस: रॉबर्ट वाड्रा की अग्रिम जमानत के मामले पर अब 11 को होगी सुनवाई

Mon, 20 Jan 2020 05:02 AM IST
अमित कुमार एएनआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
रॉबर्ट वाड्रा-प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रॉबर्ट वाड्रा और मनोज अरोड़ा की अग्रिम जमानत याचिका रद्द करने की याचिका पर सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई की। सुनवाई के बाद अदालत ने मामले को 11 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन


प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इन दोनों की अग्रिम जमानत रद्द करने के लिए याचिका दायर की थी। वर्तमान में वह मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अग्रिम जमानत पर हैं। यही नहीं दिल्ली की अदालत ने रॉबर्ट वाड्रा को राहत देते हुए उन्हें विदेश जाने की अनुमति दे दी थी। 




वह इलाज और व्यवसायिक कार्यों के लिए अब विदेश जाना चाहते थे। इससे पहले अदालत ने जून में वाड्रा को स्वास्थ्य कारणों से छह हफ्ते के लिए अमेरिका और नीदरलैंड जाने की अनुमति दी थी लेकिन ब्रिटेन जाने की अनुमति नहीं दी थी। ईडी ने आशंका जताई थी कि वाड्रा को यदि ब्रिटेन भेजा गया तो वह सबूत नष्ट कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें