फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: आवाज, तस्वीर और नाम के अनधिकृत उपयोग पर वकील ने कहा- जो भी किया जाए उसमें अमिताभ की सहमति हो

Sun, 27 Nov 2022 12:42 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, मुंबई।

सार

भिनेता अमिताभ बच्चन के वकील अमित नायक ने कहा कि अदालत के आदेश के संभावित प्रभाव हैं। उन्होंने कहा कि इसका मकसद बस इतना है कि जो भी हो वह अमिताभ की सहमति से हो।
विज्ञापन
दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन की आवाज, छवि और व्यक्तित्व अधिकारों के अनधिकृत उपयोग को रोकने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी। मामले में उनका प्रतिनिधित्व करने वाली टीम का हिस्सा रहे एक वकील ने कहा है कि उनका इरादा किसी व्यक्ति या संस्था से कुछ भी छीनना नहीं है। इसका मकसद बस इतना है कि जो भी किया जाए उसमें अमिताभ की सहमति ली जाए।

विज्ञापन


वकील अमित नायक ने कहा कि अदालत के आदेश के संभावित प्रभाव हैं। उन्होंने कहा कि इसका मकसद बस इतना है कि जो भी हो वह उनकी सहमति से हो। नायक ने कहा कि मुझे लगता है कि यह हर व्यक्ति का कर्तव्य है कि आप जो भी करें, वह आपकी सहमति से हो।
 
बता दें कि बच्चन ने दिल्ली हाईकोर्ट में अपनी आवाज, छवि, तस्वीर और संवाद अदायगी की सुरक्षा की मांग करते हुए मुकदमा दायर किया था, जिसके बाद अदालत ने उनके पक्ष में अंतरिम एकपक्षीय निषेधाज्ञा पारित की है। जस्टिस नवीन चावला के समक्ष हुई सुनवाई में अभिनेता का प्रतिनिधित्व प्रख्यात वकील हरीश साल्वे के साथ अमित नाइक और प्रवीण आनंद ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें