फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: बिजली के बिल बढ़ाने पर घिरी दिल्ली सरकार, भाजपा ने कहा- सामने आ गई मुफ्त बिजली देने के दावे की सच्चाई

Wed, 13 Jul 2022 09:13 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भाजपा नेता सरदार आरपी सिंह ने कहा है कि बिजली की दरें बढ़ाकर फिक्स चार्ज के नाम पर दिल्ली वालों से 16133 करोड़ रूपये की वसूली की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में बिजली के दामों में बढ़ोतरी कर दी गई है। डीईआरसी ने दिल्ली की बिजली कंपनियों को दो से छह फीसदी तक की पीपीएसी (पॉवर परचेज एडजेस्टमेंट कॉस्ट) दरों में बढ़ोतरी करने की अनुमति दे दी है। माना जा रहा है कि इससे औसतन हर घर पर छह फीसदी तक बिजली बिल की कीमतें बढ़ जाएंगीं। बिजली की दरों में बढ़ोतरी के बाद भाजपा हमलावर हो गई है। पार्टी ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल की मुफ्त बिजली देने की घोषणा की सच्चाई सामने आ गई है।

विज्ञापन


भाजपा नेता सरदार आरपी सिंह ने कहा है कि बिजली की दरें बढ़ाकर फिक्स चार्ज के नाम पर दिल्ली वालों से 16133 करोड़ रूपये की वसूली की जा रही है। इसके अलावा पेंशन सरचार्ज के रूप में 2677 करोड़ रूपये, आरए सरचार्ज के रूप में 9195 करोड़ रूपये, पीपीएसी 3900 करोड़ रूपये और इलेक्ट्रिसिटी टैक्स के रूप में 5222 करोड़ रूपये की वसूली हो रही है। कुल मिलाकर 37137 करोड़ रूपये की वसूली दिल्ली के बिजली उपभोक्ताओं से की गई है।

सरदार आरपी सिंह ने कहा है कि अब विभिन्न कैटेगरी के बिजली उपभोक्ताओं से दो से छह फीसदी और ज्यादा वसूली करने के आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ केजरीवाल लोगों को मुफ्त बिजली देने का झूठा लालच दे रहे हैं, वहीं दिल्ली में बिजली उपभोक्ताओं से भारी भरकम रकम वसूली जा रही है जो इस बात का खुलासा करती है कि मुफ्त बिजली केवल धोखा है, सच्चाई इसके उलट है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को स्वयं सामने आकर जनता से सच बताना चाहिए और झूठ बोलने के लिए जनता से माफी मांगनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें