फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद में गूंजा दिल्ली का अग्निकांड, कल गृह मंत्री शाह देंगे जवाब

Mon, 09 Dec 2019 02:44 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : ANI
विज्ञापन

दिल्ली के रानी झांसी रोड इलाके में अनाज मंडी में रविवार को लगी आग की गूंज सुनाई दी। भाजपा और जनता दल यूनाइटेड के सांसदों ने सदन में इस मुद्दे को उठाया। सोमवार सुबह राज्यसभा में इसपर भाजपा और आम आदमी पार्टी आमने-सामने आ गए। अब इसपर कल गृह मंत्री अमित शाह बयान देंगे। वहीं कांग्रेस सांसद राजीव प्रताप रूडी का कहना है कि सरकार मृतकों के शवों को उनके घर पहुंचाने का इंतजाम करे।

25 लाख का मुआवजा दे केंद्र सरकार

बिहार की सारण लोकसभा सीट से सांसद राजीव प्रताप रूडी ने केंद्र सरकार से मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही उन्होंने कहा है कि मृतकों के शवों को उनके घर पहुंचाने का इंतजाम भी सरकार करे। कल गृह मंत्री शाह इस अग्निकांड पर बयान देंगे।

उपहार कांड से भी नहीं लिया सबक

राज्यसभा में भाजपा सांसद विजय गोयल ने कहा कि दिल्ली की घटना में 43 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। 20 लोग जो घायल हैं वह मृतक के समान ही हैं। दिल्ली में 20 साल पहले हुए उपहार कांड से भी कोई सबक नहीं लिया गया। राजनीति से अलग हटकर हम सभी को एक साथ आना होगा। केवल जांच से कुछ नहीं होगा। यदि देखा जाए तो चांदनी चौक की आधी से ज्यादा इमारतें खतरनाक हैं। हम सभी को सोचना होगा कि जिम्मेदार कौन है।

विज्ञापन




 

तय होनी चाहिए जिम्मेदारी

आप के सांसद संजय सिंह ने भी इस कांड को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि जिन लोगों की मौत हुई है वह मजदूरी करने के लिए यहां आए थे। जिस जगह आग लगी वहां बाहर से ताला लगा हुआ था। अंदर से बाहर निकलने की जगह नहीं थी। यह समय राजनीति का नहीं है। सभी पार्टियों को साथ आकर तय करना होगा कि आखिर जिम्मेदारी किसकी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें