फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आप' को राहुल गांधी ने दी जीत की बधाई, कहा- मेरी शुभकामनाएं आपके साथ

Tue, 11 Feb 2020 06:22 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की जीत पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बधाई दी है। गांधी ने ट्वीट कर कहा कि श्री केजरीवाल और आप को दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने पर बधाई और मेरी शुभकामनाएं। 

विज्ञापन

 


दिल्ली में बिजली, पानी, शिक्षा और विकास को अपना चुनावी मुद्दा बनाने वाली आम आदमी पार्टी मंगलवार सुबह से चल रही मतगणना के रुझानों में बेहद मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है और इसके लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के संकेत हैं। 

वहीं, इस चुनाव में आप की मुख्य प्रतिद्वंद्वी भाजपा दूसरे नंबर पर है और कांग्रेस का दूर-दूर तक कोई नामो-निशान नहीं है। निर्वाचन आयोग के ताजा आकड़ों के मुताबिक आम आदमी पार्टी 70 में से 63 सीटों पर, वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सात सीटों पर आगे चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें