फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली कोचिंग हादसे पर लोकसभा में हंगामा: अखिलेश ने किया यूपी के बुलडोजर का जिक्र तो BJP ने आप पर साधा निशाना

Mon, 29 Jul 2024 02:24 PM IST
श्वेता महतो न्यूज जेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद अखिलेश यादव ने इस हादसे को दुखद बताया। उन्होंने कहा कि इस मामले की गहन जांच होनी चाहिए, जिससे यह पता लगाया जा सके कि छात्रों के साथ जो हुआ उसके लिए जिम्मेदार कौन हैं।
विज्ञापन
बांसुरी स्वराज, अखिलेश यादव - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली कोचिंग हादसे को लेकर राजनीति जारी है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर हंगामा भी हुआ। लोकसभा में भी इस मुद्दे को उठाया गया। भाजपा ने इस हादसे के लिए आप को जिम्मेदार ठहराया। लोकसभा के सदस्यों ने पार्टी लाइन के ऊपर उठकर हंगामा किया। उन्होंनेइस मामले में उचित कार्रवाई की मांग की। भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने आप को निशाने पर लेते हुए इस मामले की जांच के लिए गृह मंत्रालय के अधीन एक जांच समिति गठित करने की मांग की। वहीं समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव में सवाल किया कि इस मामले के बाद दिल्ली में बुलडोजर चलेगा?
विज्ञापन


बांसुरी स्वराज ने कहा, "आम आदमी पार्टी के आपराधिक लापरवाही के कारण इन छात्रों की जान गई। भ्रष्टाचार में डूबे दिल्ली सरकार के खिलाफ एक जांच समिति का गठन होना चाहिए। दिल्ली में ड्रेन साफ क्यों नहीं किए गए?" बता दें कि अधिकारियों ने बताया कि ड्रेनेज सिस्टम और सुरक्षा उपाय की कमी इन छात्रों के मौत का कारण है।

थरूर ने की मुआवजे की मांग
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने इस हादसे पर मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने कहा, "सुरक्षा कोड को लेकर उल्लंघन किया गया है। ड्रेन को साफ करना चाहिए। इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाए गए हैं।" थरूर ने इस मामले पर विस्तृत जांच की भी मांग की। 
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद अखिलेश यादव ने इस हादसे को दुखद बताया। उन्होंने कहा, "इस मामले की गहन जांच होनी चाहिए, जिससे यह पता लगाया जा सके कि छात्रों के साथ जो हुआ उसके लिए जिम्मेदार कौन हैं। उन्होंने आगे कहा, उत्तर प्रदेश में अवैध इमारतों पर बुलडौजर चलाया जाता है। मैं यह जाना चाहता हूं कि क्या यहां भी बुलडोजर चलाया जाएगा।"

इस मामले में दिल्ली पुलिस ने रविवार को राव आईएएस कोचिंग सेंटर के मालिक और समन्वयक को गिरफ्तार कर लिया। उन पर गैर इरादतन हत्या और अन्य आरोपों का मामला दर्ज किया गया है। 

क्या है पूरा मामला 
सेंट्रल दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में यूपीएससी की तैयारी करवाने राव इंस्टीट्यूट में शनिवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहां बारिश के दौरान इंस्टीट्यूट की लाइब्रेरी में पानी भर गया। हादसे के समय पांच से सात बच्चे यहां फंस गए। शाम करीब 7.01 बजे दमकल विभाग और पुलिस को सूचना मिली। बेसमेंट काफी पानी भर चुका था। हालात को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया। बचाव दल को तीन छात्रों के शव मिले हैं। बेसमेंट में काफी अंधेरा है, छात्रों के रेस्क्यू कराने में खासी दिक्कत आ रही है। फिलहाल गोताखोर छात्रों की तलाश में जुटे हैं। पंप लगाकर बेसमेंट में पानी भी निकाला रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें