फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP: दिल्ली में भी हर महिला को 2100 रुपये हर महीने देगी भाजपा, हर महीने 300 यूनिट बिजली होगी फ्री

Wed, 16 Oct 2024 02:09 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला

सार

दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार में दिल्ली को एक घाटे का सौदा बना दिया गया है। आज यहां हर व्यक्ति पर 80000 रुपये का कर्ज है। जबकि भाजपा की सरकारें देश-राज्य को लाभ में रखते हुए जनता के कल्याण की कोशिश करती हैं।
विज्ञापन
भाजपा सांसद मनोज तिवारी प्रेस कांफ्रेंस करते हुए। साथ में मीडिया इंचार्ज प्रवीण शंकर कपूर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा हर महिला को 2100 रुपये हर महीने देने का वादा करेगी। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा कर रखी है। ऐसे में भाजपा उससे आगे बढ़कर दिल्ली की महिलाओं का वोट लेने के लिए हर महीने 2100 रुपये देने की घोषणा कर सकती है। इसके अलावा पार्टी की तरफ से दिल्ली की महिलाओं के लिए बस यात्रा मुफ्त करने सहित कई अन्य लोकलुभावन घोषणाएं भी की जा सकती हैं। 
विज्ञापन


दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार में दिल्ली को एक घाटे का सौदा बना दिया गया है। आज यहां हर व्यक्ति पर 80000 रुपये का कर्ज है। जबकि भाजपा की सरकारें देश-राज्य को लाभ में रखते हुए जनता के कल्याण की कोशिश करती हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के साथ ही दिल्ली के लोगों को वर्तमान में चल रही सभी सुविधाओं के साथ साथ कई नई सुविधाएं भी दी जाएंगी। इसमें राजधानी के हर परिवार को प्रति माह 300 यूनिट मुफ्त बिजली की योजना भी शामिल रहेगी। 

मनोज तिवारी के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए दिल्ली भाजपा ने पिछले चुनाव के दौरान भी लोगों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली और महिलाओं के लिए स्कूटी के साथ-साथ हर महीने 10 किलो मुफ्त राशन देने की घोषणा की थी। इन बड़े वादों के बाद भी बीजेपी अरविंद केजरीवाल को रोकने में नाकाम रही थी। इस बार जनता भाजपा के वादों पर क्यों भरोसा करेगी? अमर उजाला के इस प्रश्न पर मनोज तिवारी ने कहा कि पिछली बार उनका घोषणा पत्र चुनाव से केवल दो दिन पहले ही लाया जा सका था। संभवत: वे अपनी बात जनता तक अच्छी तरीके से नहीं पहुंच पाए थे, लेकिन इस बार उन गलतियों से भाजपा सबक सीखेगी और सही समय पर चुनाव संकल्प पत्र में इन सभी बातों को शामिल करते हुए जनता तक पहुंचाया जाएगा। भाजपा को उम्मीद है कि इस बार वह दिल्ली में अपनी सरकार बनाने में कामयाब रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें