फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EC: मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर BJP नेताओं ने की CEC से मुलाकात, बंगाल में 17 लाख फर्जी वोटर होने का आरोप

Fri, 13 Dec 2024 06:42 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मीडिया से बात करते हुए भाजपा नेता सुकांत मजूमदार ने बताया कि पश्चिम बंगाल में 17 लाख फर्जी मतदाता हैं, जिसमें से 34,000 मतदाताओं के ईपीआईसी नंबर नकली हैं।
विज्ञापन
सुकांत मजूमदार - फोटो : ANI/@DrSukantaBJP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली भाजपा नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार से मुलाकात की। उन्होंने भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चुनाव आयुक्त को मतदाता सूची में गड़बड़ी के संबंध में लगभग 5000 पन्नों का प्रमाण सौंपा। इसके अलावा फर्जी वोटरों के मामले में ही केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार के नेतृत्व में बंगाल भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल भी सीईसी से मिला। उन्होंने मीडिया को बताया कि पश्चिम बंगाल में 17 लाख फर्जी मतदाता हैं। 
विज्ञापन


मीडिया से बात करते हुए भाजपा नेता सुकांत मजूमदार ने कहा, "पश्चिम बंगाल में 17 लाख फर्जी मतदाता हैं, जिसमें से 34,000 मतदाताओं के ईपीआईसी नंबर नकली हैं। 16 लाख से अधिक मतदाता ऐसे हैं जिनके नाम, पता और परिवार के सदस्यों के नाम सभी वोटर कार्ड में एक जैसे हैं लेकिन ईपीआईसी नंबर अलग-अलग हैं। हमने इसके बारे में चुनाव आयोग को जानकारी दे दी है। इसके साथ ही हमने उनसे अनुरोध किया कि फर्जी नामों को मतदाता सूची से हटा दिया जाए।" 
विज्ञापन


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें