फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: भूटान नरेश, प्रधानमंत्री मोदी के बीच हुई मुलाकात, द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने पर फोकस

Tue, 04 Apr 2023 03:18 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने एयरपोर्ट पर भूटान नरेश का स्वागत किया। भूटान नरेश के भारत दौरे की अहमियत पर विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने कहा कि इस दौरे से दोनों देशों के संबंध मजबूत होंगे।
विज्ञापन
भूटान नरेश और प्रधानमंत्री मोदी के बीच हुई मुलाकात - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक भारत दौरे पर हैं। मंगलवार को भूटान नरेश ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। यह मुलाकात प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास पर हुई। इस बैठक में दोनों देशों के बीच संबंध मजबूत करने को लेकर चर्चा हुई। इससे पहले भूटान नरेश जिग्मे खेसर नाम्गेल वांगचुक ने दिल्ली में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात की। बता दें कि भूटान के राजा जिग्मे खेसर  नाम्गेल वांगचुक दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को भारत पहुंचे।  भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। भूटान नरेश के भारत दौरे की अहमियत पर विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने कहा कि इस दौरे से दोनों देशों के संबंध मजबूत होंगे। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात
प्रधानमंत्री से मुलाकात से पहले भूटान नरेश ने राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। भूटान के राजा मंगलवार शाम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे। राष्ट्रपति भवन में यह मुलाकात होगी। भूटान के प्रधानमंत्री लोटे शेरिंग ने हाल ही में अपने एक बयान में कहा था कि डोकलाम विवाद के समाधान में चीन की भी भूमिका है। भूटान के प्रधानमंत्री के इस बयान को भारत के लिए झटका माना गया  था। ऐसे में अब भूटान नरेश के भारत दौरे की काफी अहमियत है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें