फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Election result 2020 Live : प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर दिल्ली की जनता को कहा धन्यवाद 

Tue, 11 Feb 2020 02:07 PM IST
Trainee Trainee चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रशांत किशोर - फोटो : PTI
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के सलाहकार प्रशांत किशोर ने रुझानों में आम आदमी पार्टी को मिली बढ़त पर खुशी जताई है। प्रशांत ने ट्वीट कर दिल्ली की जनता को धन्यवाद दिया है। उन्होंने लिखा- भारत की आत्मा की रक्षा के लिए खड़ा होने पर दिल्ली का धन्यवाद। दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना में आम आदमी पार्टी को बेहतर रुझान मिल रहा है। पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलता देख कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं।  

विज्ञापन


जदयू ने किया था निष्कासित

बता दें कि कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण जदयू से प्रशांत किशोर को निष्कासित किया गया था। दरअसल नागरिकता संशोधन कानून को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली पार्टी के रुख पर प्रशांत किशोर ने बार-बार सवाल उठाए। वहीं प्रशांत किशोर ने सीएए और एनआरसी पर पार्टी से अपने मतभेद जाहिर किए। उसके बाद जदयू प्रमुख नीतीश कुमार ने उनसे कहा था कि वह पार्टी छोड़कर जहां भी जाना चाहें जा सकते हैं। इसके बाद उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया। 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें