दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड को राष्ट्रीय जल संरक्षण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। जल के बेहतर संचयन को लेकर जल शक्ति मंत्रालय ने देश के पहले एयरपोर्ट को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया है। सर्वश्रेष्ठ जल प्रबंधन और स्वचालित सिंचाई प्रणाली के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर सौ प्रतिशत पुर्नचक्रण व पानी संरक्षण अनुकूल इस एयरपोर्ट को बनाया गया है।
एयरपोर्ट संचालित करने वाली कंपनी ने एयरोसिटी के सात किलोमीटर से अधिक के क्षेत्र को अत्याधुनिक तरीके के उपयोग जिसमें चार स्वचालित पंपिंग स्टेशन से पानी का पुर्नचक्रिकरण कर रही है। टर्मिनल.3 के भू.भाग वाले क्षेत्र को कवर किया गया हैए जिसमें यूपीवीसी अनसेचुरेटेड पॉलीविनाइल क्लोराइड हाई डेंसिटी पॉलीइथाइलीन हाई प्रेशर मेनलाइन और सब.मेन लाइंस को माइक्रो.प्रोसेसर आधारित जल संचयन किया जा रहा है। इसी पानी का छिड़काव कर प्रदूषण के स्तर को कम किया जाता है।
इसके साथ ही एयरपोर्ट को वॉयस ऑफ कस्टमर सम्मान भी मिला है। इस सम्मान के मिलने का मतलब है कि एयरपोर्ट संचालित करने वाली कंपनी डायल ने यात्रियों की समस्या को ठीक से समझा। समस्याओं का समाधान भी निकाला है। सर्वे के दौरान यात्रियों के फीडबैक की लगातार निगरानी की गई।