फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Expressway Accident: कोहरे के चलते कई वाहन टकराए, कुछ बसें जलकर खाक; छह की मौत और 80 से ज्यादा घायल

Tue, 16 Dec 2025 06:34 AM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर मथुरा जिले में घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण मंगलवार को बड़ा हादसा हुया। सात बसें और तीन कार में आग लगने से छह लोगों की मौत हुई। हालांकि, फिलहाल प्रशासन ने चार मौतों की पुष्टि की है। दमकल कर्मियों ने देर रात कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर डीएम, एसएसपी समेत सीओ और एसडीएम भी पहुंचे। जानिए इस हादसे से जुड़ी मुख्य बातें
विज्ञापन
मथुरा एक्सप्रेसवे पर हुआ भीषण हादसा - फोटो : X-@ANI (वीडियो ग्रैब)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के भीषण हादसा हो गया। घने कोहरे में सात बसें और तीन कारें आपस में टकरा गईं। इसके बाद वाहनों में आग लग गई। सूचना पाते ही इलाके की पुलिस और जिला प्रशासन मौके पर पहुंच गया। छह लोगों के मरने की खबर है और 80 से अधिक लोग घायल हुए हैं। हालांकि, स्थानीय प्रशासन ने चार लोगों के मरने की पुष्टि की है। देर रात हुए हादसे के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर राहत-बचाव कार्य के लिए 11 फायरबिग्रेड की गाड़ियों के अलावा 14 एम्बुलेंस भेजी गई।
विज्ञापन

 



दमकल कर्मियों द्वारा आग पर काबू पा लिया गया है, वहीं एक्सप्रेसवे के इस हिस्से में यातायात को अस्थायी रूप से रोका गया है। एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, पहले एक दुर्घटना हुई, जिसके बाद तीन से छह बसों में आग लग गई। हादसे के समय बसें पूरी तरह भरी हुई थीं और सभी सीटों पर यात्री मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वह हादसे के वक्त सो रहा था। अचानक जोरदार आवाज के साथ आग फैल गई, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


 
Trending Videos

हादसे पर क्या बोले मथुरा के एसएसपी?
हादसे पर एसएसपी मथुरा श्लोक कुमार ने बताया कि सात बसें और तीन कारें आपस में टकरा गईं, जिससे सभी वाहनों में आग लग गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहत एवं बचाव कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 25 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं, मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए गए।




विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने मुआवजे का किया एलान
मुख्यमंत्री ने मथुरा सड़क हादसे का संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। साथ ही घायलों के समुचित और बेहतर इलाज के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है और प्रशासन की ओर से हर जरूरी मदद उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें