फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: गृह मंत्री अमित शाह से मिला जम्मू-कश्मीर पंचायत एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल

Tue, 03 Sep 2019 12:15 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बैठक में अमित शाह - फोटो : ANI
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद सरपंचों का 100 सदस्यीय डेलिगेशन गृह मंत्रालय में गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, गृह सचिव एके भल्ला, अपर सचिव ज्ञानेश कुमार भी मौजूद थे। इस डेलिगेशन में पुलवामा, कश्मीर, जम्मू और लद्दाख के लोग शामिल हैं।

विज्ञापन


सरपंचों ने गृह मंत्री अमित शाह और आला अधिकारियों के साथ बैठक कर घाटी की वर्तमान स्थिति के बारे में बताया। इस बैठक में गृह मंत्रालय के आला अधिकारी और कश्मीर डिविजनल कमिश्नर सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए

सूत्रों ने बताया कि बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि कैसे विकास की राशि सरपंचों तक पहुंचे ताकि इस पैसे से गांव की असल समस्या से निपटा जा सके। इसके अलावा कश्मीर के गांव के सरपंच को गांव के विकास का सीधा भागीदार बनाने की रणनीति पर भी बातचीत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें