फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू ने मोदी की डिग्री पर जानकारी देने से मना किया

Thu, 14 Apr 2016 11:38 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Narendra modi - फोटो : PTI
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री की बावत जानकारी देने से मना कर दिया है। सूचना के अधिकार के तहत मोदी की स्नातक की डिग्री की जानकारी मांगी गई ‌थी, हालांकि विश्वविद्यालय ने कहा कि रोलनंबर के बगैर किसी भी डिग्री के बारे में जानकारी दे पाना संभव नहीं है। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनावी हलफनामें के मुताबिक, उन्होंने 1978 में ‌‌डिस्टेंस लर्निंग से दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए किया था। उनका विषय राजन‌ीतिक विज्ञान बताया जाता रहा है। 

दिल्ली निवासी हंसराज जैन ने मोदी की डिग्री की बावत जानकारी मांगी थी। उन्होंने अपनी या‌चिका में पूछा था कि 'श्री नरेंद्र मोदी के नाम से कितने छात्रों ने 1978 में बीए की परीक्षा पास की थी?" सूचना आयुक्त श्रीघर आचार्युलू की ओर से ‌‌दिए गए आदेश में कहा गया है कि छात्रों को एडमिशन रोलनंबर के आधार पर दिया जाता है और विश्वविद्यालय के लिए सभी छात्रों के नामों की जांच कर पाना संभव नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जैन ने सूचना के अधिकार के तहत उन सभी अभ्यर्थियों की जानकारी मांगी थी, जिनके नाम की शुरुआत N अथवा M अक्षर से होती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें