फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षा मंत्रालय: 583 करोड़ रुपये में दो प्रदूषण नियंत्रक जहाज के निर्माण का खरीद सौदा किया

Wed, 23 Jun 2021 04:45 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली

सार

  • तटरक्षक बल की समुद्र में तेल लीक होने जैसी घटनाओं से निपटने की क्षमता में अहम बढ़ोतरी हो जाएगी
  • गोवा शिपयार्ड पहले जहाज की डिलीवरी नवंबर, 2024 में देगा, जबकि दूसरा जहाज मई, 2025 में तटरक्षक बल को मिलेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को गोवा शिपयार्ड लिमिटेड के साथ दो प्रदूषण नियंत्रक जहाजों के निर्माण का समझौता किया। भारतीय तटरक्षक बल के लिए खरीदे जाने वाले ये दोनों जहाज 583 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे।

विज्ञापन


अधिकरियों ने बताया कि इन दोनों जहाजों के मिलने पर तटरक्षक बल की समुद्र में तेल लीक होने जैसी घटनाओं से निपटने की क्षमता में अहम बढ़ोतरी हो जाएगी। साथ ही सुरक्षा बल का प्रदूषण प्रतिक्रिया तंत्र भी मजबूत होगा। गोवा शिपयार्ड पहले जहाज की डिलीवरी नवंबर, 2024 में देगा, जबकि दूसरा जहाज मई, 2025 में तटरक्षक बल को मिलेगा।

रक्षा मंत्रालय का दावा है कि ये दोनों जहाज पूरी तरह स्वदेशी डिजाइन और तकनीक से तैयार किए जाएंगे, जिससे करीब 200 एमएसएमई वेंडरों को काम मिलेगा और नए रोजगार भी सृजित होंगे। फिलहाल तटरक्षक बल के पास तीन प्रदूषण नियंत्रक जहाज हैं, जो मुंबई, विशाखापत्तनम और पोरबंदर में तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें