फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajnath Singh: यूक्रेन युद्ध के बाद समझी दुनिया, रक्षा मंत्री बोले- ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता जरूरी

Thu, 30 Mar 2023 08:57 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वाणिज्यिक खनन को लेकर 7वें दौर की नीलामी की शुरुआत के मौके पर कहा, कोयले को काला सोना माना जाता है। यह देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
विज्ञापन
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूक्रेन युद्ध के बाद दुनिया समझ गई है कि कोई देश कितना बड़ा व विकसित है, इससे फर्क नहीं पड़ता। अगर वह ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर नहीं है तो उसका विकास बाधित हो सकता है। ये बातें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने बुधवार को कोयला ब्लॉक के वाणिज्यिक खनन को लेकर 7वें दौर की नीलामी की शुरुआत के मौके पर कहा, कोयले को काला सोना माना जाता है। यह देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। राजनाथ ने कहा, पिछले कुछ साल में हमारी ऊर्जा खपत बढ़ी है और इसमें वृद्धि जारी रहेगी। इसे पूरा करने के लिए हमें आज से प्रयास शुरू करने होंगे। कोयला ब्लॉक की मौजूदा नीलामी ऊर्जा सुरक्षा की दिशा में कदम है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें