होली मिलन समारोह में पहुंचे भाजपा नेता।
- फोटो : अमर उजाला
बृज संस्कृति और परंपराओं का जीवंत प्रदर्शन
कार्यक्रम की शुरुआत श्रीकृष्ण आराधना और बृज की पारंपरिक होली के साथ हुई। इसके बाद लोकनृत्य, भजन संध्या और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। कलाकारों ने बृज की प्रसिद्ध लठमार होली, फूलों की होली और फाग के गीतों की प्रस्तुति दी, जिससे उपस्थित जनसमूह भाव-विभोर हो गया।
इस अवसर पर सांसद राजकुमार चहार ने अपने संबोधन में कहा कि दिल्ली में बसे बृजवासी हमारी संस्कृति और परंपराओं के संवाहक हैं। यह आयोजन उन्हें एक मंच पर लाने और उनके बीच आपसी संवाद को बढ़ाने का एक प्रयास है। होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, सौहार्द और एकता का प्रतीक है, और यही संदेश इस आयोजन के माध्यम से दिया गया है।
दिल्ली में होली के रंगों में सराबोर हुआ बृज समाज
इस समारोह में दिल्ली और आसपास के हजारों बृजवासियों ने हिस्सा लिया। लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और फूलों की होली खेली। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को पारंपरिक प्रसाद और बृज व्यंजनों का स्वाद भी चखने का अवसर मिला। यह आयोजन दिल्ली में बसे बृज समाज के लिए न केवल सांस्कृतिक उत्सव था, बल्कि यह एक सामाजिक मिलन समारोह भी साबित हुआ जिसमें हर उम्र और वर्ग के लोग बढ़-चढ़कर शामिल हुए और अपनी संस्कृति से गहराई से जुड़ने का अनुभव किया।