‘विश्व हिंदी दिवस’ के मौके पर रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देशवासियों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट किया, विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर उन सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं जो हिंदी की सेवा करना चाहते हैं।
आज हिंदी दुनिया भर के करोड़ों लोगों द्वारा बोली जाने वाली भाषा बन गई है। इस अवसर पर मैं सभी दोस्तों को दुनिया भर में हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए बधाई देता हूं।
वहीं, बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने रविवार को ‘विश्व हिंदी दिवस’ पर सभी को बधाई दी। अमिताभ ने ट्विटर पर 3 तस्वीरें साझा की। इसमें वो अलग-अलग अंदाज में पोज करते नजर आए।
फोटो के बैकग्राउंड में हिंदी की वर्णमाला भी देखने को मिलती है। इनमें से एक में भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का एक प्रसिद्ध उद्धरण ‘राष्ट्रभाषा के बीना राष्ट्र गूंगा है।’ इन तस्वीरों को साझा करते हुए बिग बी ने लिखा, विश्व हिंदी दिवस की अनेक अनेक शुभकामनाएं।