रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को रक्षा शोध एवं विकास संगठन डीआरडीओ दिवस के अवसर पर बधाई देते हुए कहा है कि वह कामना करते हैं कि नया साल सफलताओं से भरा बीते। सिंह ने एक ट्वीट में कहा कि 62वें डीआरडीओ दिवस पर वह सभी डीआरडीओ कर्मियों और उनके परिजन को शुभकामनाएं देते हैं। डीआरडीओ ने रक्षा तकनीकों और प्रणालियों के विकास में अहम योगदान दिया है। सिंह ने नए साल की शुभकामनाएं देशवासियों को भी दी हैं।