भारतीय वायुसेना ने सभी देशवासियों को नए साल की बधाई देते हुए एक नया वीडियो जारी किया है। इस वीडियो के पार्श्वस्वर में हिंदी में एक कविता भी सुनाई देती है। इस वीडियो में वायुसेना के जवान का अनुभव, उसके जोश की बात की गई है। करीब ढाई मिनट के इस वीडियो में सुखोई, राफेल जैसे लड़ाकू विमान को भी उड़ते दिखाया गया है।
वायुसेना के द्वारा इस वीडियो में जो कविता सुनाई जा रही है, उसके शुरुआती बोल कुछ इस तरह के हैं... जरा सा तूफान देखकर घबराहट आपके चेहरे पर हो सकती है, तूफान को देखकर आपके पैर भी कांप सकते हैं, लेकिन खून में उबल रहे देशभक्ति के जुनून के आगे...ये तूफान और बवंडर कुछ भी नहीं।