फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेटली बोले- देश ने 1962 के युद्ध से लिया सबक, सेना अब किसी भी चुनौती से निपटने को तैयार

Wed, 09 Aug 2017 05:18 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली 
विज्ञापन
रक्षा मंत्री अरुण जेटली - फोटो : PTI
विज्ञापन
दोकलम में चीन के साथ तनातनी के मौजूदा माहौल में रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि भारतीय सेना देश की सुरक्षा के मोर्चे पर पैदा किसी भी चुनौती से निपटने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि हमने 1962 की लड़ाई से सबक सीखा है। 
विज्ञापन


राज्यसभा में बुधवार को उन्होंने कहा कि देश के लोग चाहते हैं कि 1948 में कश्मीर का जो हिस्सा पाकिस्तान के पास गया था उसे वापस ले लिया जाए। भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ पर राज्यसभा में विशेष बहस के दौरान जेटली ने कहा कि पिछले कुछ दशकों के भारत ने कई चुनौतियों का सामना किया है और हम कह सकते हैं कि देश इससे जूझ कर और मजबूत हुआ है।

हमने 1962 में चीन के साथ हुए युद्ध से यही सबक सीखा है कि देश की सेना को अपने दम पर सक्षम होना होगा क्योंकि आज भी हमें अपने पड़ोसियों से चुनौतियों का सामना कर रहे  हैं। उन्होंने कहा कि 1962 की तुलना में 1965 और 1971 में हमारी सेना ज्यादा मजबूत थी।  
विज्ञापन


जेटली ने आगे कहा कि देश आतंकवाद और वामपंथी उग्रवाद जैसी बड़ी चुनौतियों का सामना कर रहा है। देश के दो पूर्व प्रधानमंत्रियों इंदिरा गांधी और राजीव गांधी को आतंकवाद की वजह से जान गंवानी पड़ी उन्होंने देश के बाहर और भीतर कुछ लोग आतंकवाद फै ला रहे हैं। खास कर देश के उत्तरी इलाके में आतंकी गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें