फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के तटीय क्षेत्रों में पड़ोसी देश के आतंकियों के हमले से इनकार नहीं किया जा सकता: राजनाथ सिंह

Fri, 27 Sep 2019 04:18 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राजनाथ सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि पड़ोसी देश के आतंकवादियों द्वारा भारत के समुद्री रास्तों और तटों का इस्तेमाल आतंकवादी हमलों के लिए किए जाने से इनकार नहीं किया जा सकता, लेकिन हम तटीय और समुद्री रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।

विज्ञापन


केरल के कोल्लम में माता अमृतानंदमयी देवी के 66वें जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सिंह ने कहा कि भारत उन्हें चैन से रहने नहीं देगा जो उसे परेशान करेंगे। रक्षा मंत्री पुलवामा हमले के बाद वायु सेना द्वारा बालाकोट में आतंकवादियों को निशाना बनाकर किए गए हमले का हवाला दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि हम इस बात से इनकार नहीं कर सकते हैं कि, हमारे पड़ोसी देश के आतंकवादी हमारे तटों पर बड़े हमले कर सकते हैं। जो कि कच्छ से केरल तक फैला है। एक रक्षा मंत्री के तौर पर मैं यह आश्वस्त करना चाहता हूं कि हमारे देश की समुद्री रक्षा पूरी तरह से मजबूत है। सिंह ने कह कि हम पूरी तरह से तटीय और समुद्री रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन


पुलवामा हमले के संबंध में उन्होंने कहा कि हमारे देश का कोई भी नागरिक हमारे सैनिकों द्वारा दी गई कुर्बानी को नहीं भूल सकता है। 

सिंह ने कहा कि आप जानते हैं कि पुलवामा हमले के कुछ दिन बाद, हमारी वायु सेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में हमले किए। हम किसी को परेशान नहीं करते हैं लेकिन अगर कोई हमें परेशान करे तो हम उन्हें चैन से नहीं बैठने देंगे।’’

उन्होंने कहा कि वैसा देश जो अपने सैनिकों की कुर्बानी याद नहीं करता, उसे इस दुनिया में कहीं आदर नहीं मिलता है। सिंह ने कहा कि यह न भूलें कि जिन सैनिकों ने देश के लिए कुर्बानी दी, उनके भी माता-पिता हैं। हम उनके साथ खड़े हैं और सैनिकों के परिवारों द्वारा दी गई कुर्बानी का सम्मान करते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें